ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना पुलिस ने गैंगस्टर जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा को उसके गिरोह के 4 सदस्यों सहित काबू किया है। आरोपियों गुप्त सूचना के आधार पर बहादुर के रोड सब्जी मंडी के पास काबू किया गया। डीसीपी डिटेक्टिव एसपीएस ढींढसा ने बताया कि आरोपियों से एक पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, एक तेजधार हथियार, खिलौना पिस्तौल, लोहे की रॉड और i20 कार बरामद की गई, जिसमें वे सवार थे। आरोपियों का सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा है, जिस पर अलग-अलग थानों में 19 केस दर्ज हैं। यह लुधियाना में ही अपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे और इन पर अलग-अलग थानों में लूटपाट, मारपीट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Police-Gangstar