ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना जगतार सिंह हवारा को लुधियाना की अतिरिक्त सेशन अदालत ने दिसम्बर 1995 के घण्टाघर ब्लास्ट मामले में बरी कर दिया है। थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया था।वकील जसपाल सिंह मंझपुर ने बताया कि मामले में सरकारी पक्ष कोई भी आरोप साबित करने में नाकाम रहा। मामले में साल 1996 में हवारा सहित 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चालान पेश किया गया था, जिनमें से दो फरार हो गए थे। अब हवारा को भूतपूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या मामले को छोड़कर अन्य केसों में अदालतों द्वारा बरी कर दिया गया है या वह सजा काट चुके हैं। वह तिहाड़ जेल से कस्टडी सर्टिफिकेट मांगेंगे, यदि कोई अन्य केस लम्बित न हुआ तो वह उनकी पेरोल की अपील करेंगे।
Bomb-Blast