ई न्यूज पंजाब, लुधियाना इंटक के पंजाब प्रधान व कारोबारी कंवलजीत सिंह नरुला पर जानलेवा हमले होने की शिकायत थाना मॉडल में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने इस मामले में कबाड़ का कारोबार करने वाले रविंदर पाल सिंह डंग, टोनी अरोड़ा सहित दस-12 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। नरुला की ओर से पुलिस को दर्ज करवाए बयानों के मुताबिक 6 दिसंबर की रात को जब वे अपनी दुकान बंद करके अपनी कार में ड्राइवर के साथ घर को जा रहे थे तो त्रिकोणे पार्क के नजदीक 10-12 लोगों ने जो की तलवार, बेस बॉल व अन्य तेजधार हथियारों से लैस थे, उन्हें घेर लिया। इसके बाद रविंदर पाल सिंह डंग व उसके साथियों ने जबरदस्ती उसे गाड़ी से घसीट कर त्रिकोणे पार्क में ले गए और यहां उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उससे मारपीट की। इसके बाद डंग ने जबरन उसकी जेब से 42 हजार रुपए निकाल लिया व दो तोले की चैन गले में से निकाल छीन ली। नरुला ने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि डंग से तलवार हाथ में पकड़ उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं इस दौरान उसके ड्राइवर शेरी की पगड़ी उतार कर फैंक दी और उसके केश पकड़कर उसे पीटा। हालांकि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल धारा 323, 341, 506, 427,148,149 के तहत मामला दर्ज किया है और जो नरुला के साथ लूटपाट हुई है, उसमें इंक्वायरी कर अगली कार्रवाई करने की बात कही गई है।
Attack-on-kawal-narula-