ई न्यूज पंजाब, लुधियाना आज एमबीडी ग्रुप ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में पूर्व-प्राथमिक पुस्तकों का विमोचन करने की घोषणा की । 3 वर्ष से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए निर्मित ये पुस्तकें लोकप्रिय डिजनी और पिक्सर की कहानियों- मिकी एंड फ्रेंड्स, प्रिंसेस, द लायन किंग, फ्रोजन, कार्स, टॉय स्टोरी फ्रेंचाइजी और बहुत-सी खूबियों के साथ प्रस्तुत करती हैं। पूर्व-प्राथमिक पाठ्यक्रम को 3 वर्ष से 5 वर्ष की आयु वर्ग तक के बच्चों के लिए तीन वर्ष की अवधि में विभाजित किया गया है। बाल-विकास के पाँचों विषयों- भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन और कला सहित एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पूर्व-प्राथमिक पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुस्तक श्रंखला का निर्माण किया गया है। पाँचों विषयों के अंतर्गत शारीरिक स्वच्छता, स्वास्थ्य, क्रियात्मक विकास; व्यक्तिगत, सामाजिक और भावनात्मक विकास; रचनात्मक व सौंदर्यपरक विकास; भाषा और ज्ञानात्मक विकास शामिल हैं। इस यात्रा को मजेदार और आकर्षक बनाने के लिए डिज़नी थीम के पात्रों की चारित्रिक विशेषताओं और मूल कहानी को ध्यान में रखते हुए एकीकृत किया गया है। उदाहरण के लिए डिजनी प्रिंसेस रापंजेल को पेंटिंग करना पसंद है , वह स्वभाव से आर्टिस्ट है, इसलिए उसे कला और क्राफ्ट पुस्तक श्रंखलाओं में एकीकृत किया गया है । इस अवसर पर एमबीडी ग्रुप की प्रबंध निदेशिका मोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा, “एमबीडी ग्रुप के शैक्षणिक विशेषज्ञों के सहयोग से डिजनी थीम में हम नन्हें बच्चों को उनके पसंदीदा डिजनी चरित्रों के साथ जादुई ज्ञान के साहसिक कार्य को शुरू करने का अवसर उपलब्ध कराने की आशा करते हैं। डिजनी पब्लिशिंग की पूर्व-प्राथमिक पुस्तक-श्रंखला का विमोचन करने का हमारा उद्देश्य सीखने के अवसरों को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक बनाना , बच्चों में जिज्ञासा उत्पन्न करना और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।‘’
Mbd-Group