September 17, 2026 16:36:41
आकाश इंस्टीट्यूट ने अपनी राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा, ‘anthe-2020’ की घोषणा की

आकाश इंस्टीट्यूट ने अपनी राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा, ‘anthe-2020’ की घोषणा की

26 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच होगी परीक्षा

सातवीं से बाहरवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र इस परीक्षा का उठा सकते हैं लाभ

Sep12,2020 | Enews Team | Ludhiana

देशभर में 200 से अधिक केंद्रों के साथ डॉक्टर एवं आईआईटियन बनने के इच्छुक छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अग्रणी संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड में अपनी प्रमुख वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा के 11वें संस्करण की घोषणा कर दी है। इसे आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम ANTHE के नाम से जाना जाता है । देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2020 के दौरान क्रमबद्ध तरीके से इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे के बीच ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। इस लॉगिन विंडो के दौरान छात्र कभी भी परीक्षा दे सकते हैं । सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2020 को दो पारियों में यानी कि सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा । इस परीक्षा का शुल्क मात्र ₹200 है। जिसका भुगतान नेट बैंकिंग चैनलों के अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सीधे अकाश इंस्टीट्यूट की शाखा केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है। इस परीक्षा से नामांकन कराने वाले छात्रों को अतिरिक्त लाभ देने के उद्देश्य से उन्हें मेडिटेशन स्कूल बूस्टर कोर्स भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा । गौरतलब है कि मेडिटेशन AESL की सहायक कंपनी है। 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए परीक्षा के परिणाम 15 दिसंबर 2020 को घोषित किए जाएंगे। जबकि सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के परीक्षा के परिणाम 17 दिसंबर 2020 को घोषित किए जाएंगे। कक्षा सातवीं से कक्षा बारहवीं तक के 2,000 से अधिक छात्रों को ट्यूशन शुल्क पर 100 फ़ीसदी की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी साथ ही साथ को छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के अलावा अन्य छात्रों को भी इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ट्यूशन शुल्क पर आकर्षक छात्रवृत्ति दी जाएगी । प्रतिभाशाली छात्रों की तलाश के लिए अखिल भारतीय स्तर पर असम ,आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा , गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र ,उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में परीक्षा के आयोजन किया जाएगा । आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक एवं सीईओ आकाश चौधरी ने ANTHE 2020 के लांच के अवसर पर कहा पिछले एक दशक में इस परीक्षा को शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। जिसमें हम बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं, आज यह मेडिकल या आईआईटी के लिए का सपना पूरा करने की इच्छा रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए देश के सबसे बड़े प्रवेश द्वार के रूप में उभर कर सामने आया है। छात्रों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हमने सातवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Akash Institute Announces Its National Scholarship Examination Anthe 2020



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं