September 17, 2026 16:37:20
इंडस वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया महात्मा गांधी जयंती दिवस

इंडस वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया महात्मा गांधी जयंती दिवस

Oct2,2022 | Enews Punjab Team | Ludhiana

सत्य अहिंसा का था वह पुजारी, कभी ना जिसने हिम्मत हारी, सांस दी जिसने हमें आजादी की, जन-जन जिसका है आभारी-। इन पंक्तियों के साथ सभा की शुरुआत करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नीतू दांडी जी ने बच्चों को लाल बहादुर शास्त्री तथा महात्मा गांधी जी के जीवन से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने हमारे देश के लिए आंदोलन लड़े। उन्होंने बच्चों को लाल बहादुर शास्त्री जी के नारे -जय जवान जय किसान- का बोध करवाया तथा गांधीजी का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा- कमजोर कभी माफी नहीं मांगते, क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है। इंडस वर्ल्ड स्कूल में महात्मा गांधी जयंती बहुत ही धूमधाम तथा उत्साह के साथ मनाई गई। इस शुभ अवसर पर स्कूल में एक सुंदर सभा का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने बच्चों को महात्मा गांधी जी के जीवन से अवगत करवाया कि किस प्रकार उन्होंने भारत को अंग्रेजों से आज़ादी दिलवाई थी। इंडसियनस ने विभिन्न मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन जैसे-नृत्य,कविता गायन,गांधीजी के तीन बंदरों द्वारा दर्शाए गए संदेश, गांधी जयंती की महत्वता बताते हुए बहुत ही सुंदर अभिनय किए। स्कूल में इस मौके पर बच्चों को गांधी जी के जीवन पर प्रक्षेपक द्वारा फिल्म भी दिखाई गई । प्रधानाचार्या श्रीमती नीतू दांडी जी ने बच्चों को गांधी जी द्वारा बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस सभा का समापन हुआ।

Gandhi Jayanti Celebrated With Patriotic Fervour At Indus World Sr Sec School Rajgadh Estate Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं