September 5, 2026 13:54:47

टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की रहस्यमयी हालातों में मौत, अपने बाथरुम में डेड पाए गए

- ड्रग्स ओवर डोज से मौत होने के लगाए जा रहे कयास

May22,2023 | Desk | Enewspunjab New Delhi

 फिल्म और टीवी जगत के मशहूर एक्टर आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput) का निधन हो गया है। वे मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर के बाथरूम में रहस्यमयी हालातों में मृत पाए गए। उन्होंने ‘क्रांतिवीर’ और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी मौत ड्रग्स की ओवरडोज से हुई हैं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।  आदित्य का परिवार उत्तराखंड से है और उनकी परवरिश व पढ़ाई दिल्ली से हुई थी। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की थी। आदित्य को सबसे पहले उनके दोस्तों और चौकीदार ने संदिग्ध हालात में देखा और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपनी बील्डिंग के 11 मंजिल में रह रहे थे।   फिल्म इंडस्ट्री को लगा झटका  एक्टर की अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. इस खबर पर किसी का भी विश्वास कर पाना मुश्किल है. दिल्ली के रहने वाले आदित्य सिंह राजपूत का मॉडलिंग करियर काफी अच्छा रहा था. उन्होंने मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा 300 से ज्यादा टीवी विज्ञापन में नजर आ चुके हैं.   

Actor-Aditya-Singh-Rajput-Found-Dead-In-His-Bathroom




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023