September 18, 2026 00:32:39
पुरानी परंपराओं के जरिए हमें ज्यादा से ज्यादा अपने सभ्याचार से जुड़ना चाहिएः सुशील रिंकू

पुरानी परंपराओं के जरिए हमें ज्यादा से ज्यादा अपने सभ्याचार से जुड़ना चाहिएः सुशील रिंकू

- लुधियाना में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का त्यौहार

Aug22,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना, 22 अगस्त

सोमवार को लुधियाना के एमसन रिजॉर्ट में हरियाली तीज का त्यौहार मनाया गया, जिसमें पंजाब के विरसे की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रधान नीतू वोहरा की अगुवाई में किया गया, जिसमें जालंधर संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ लुधियाना से विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिद्धू, मनविंदर सिंह गियासपुरिया, हरदीप मुंडिया भी बतौर और जिला योजना कमेटी के चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़ विशेष अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि हमें अपने सभ्याचार से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की जरूरत है क्योंकि आज के दौर में युवा पीढ़ी लगातार अपने इतिहास व सभ्याचार को भूलती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी को हमारे विरसे से जोड़कर रखते हैं, जिसकी बदौलत प्राचीन काल से चले आ रहे ये त्यौहार व परंपराएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आगे बढ़ते रहते हैं। इसलिए इन त्यौहारों व परंपराओं का अपना ही अलग महत्व है।
 
विधायकों दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, मनविंदर सिंह गियासपुरा, हरदीप सिंह मुंडिया और शरणपाल सिंह मक्कड़ ने इस आयोजन के लिए आम आदमी पार्टी की महिला विंग की जिला प्रधान नीतू वोहरा का धन्यवाद किया और कहा कि ये आयोजन हमारे सभ्याचार व परंपराओं से युवाओं को जोड़े रखने में कारगत साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय की यह जरूरत है कि हम अपने सभी रीति-रिवाजों को पूरे जोश व उल्लास के साथ मनाएं ताकि हमारी आने वाले पीढ़ी को इसके बारे में पता चल सके।
 
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की तरफ से तीज के महत्व को दर्शाती हुई कई सभ्याचारक प्रस्तुतियां दी गई। महिलाओं की तरफ से तीज से संबंधित गीतों और नृत्य का मंचन भी किया गया। इस मौके पर नीतू वोहरा ने सभी अतिथियों का यहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।

 
 

We-Should-Connect-With-Our-Civilization-As-Much-As-Possible-Through-Old-Traditions-Sushil-Rinku



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं