September 24, 2026 23:53:43
लुधियाना के चौकीमान स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया

लुधियाना के चौकीमान स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया

Aug9,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जगराओं के चौकीमान रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उप-निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से फोन पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है और उसका हुलिया देखने में नेपाली मूल का प्रतीत होता है। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की जेब या कपड़ों से ऐसा कोई भी पहचान पत्र, दस्तावेज या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। हालांकि, मृतक की बाजू पर 'राजू'लिखा हुआ है। फिलहाल मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस द्वारा आसपास के गांवों और लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि यदि तय 72 घंटों के भीतर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाती है या कोई वारिस सामने नहीं आता, तो पुलिस नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का अंतिम संस्कार करवाएगी।

Body-Of-An-Unidentified-Person-Found-At-Ludhiana-s-Chaukiman-Station-Kept-In-The-Mortuary-For-Identification-

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं