September 24, 2026 22:32:59
एसएचओ और मुंशी की रिश्वतखोरी से तंग युवक ने थाने में जहर निगला, बोला- मुंशी ने डीडीआर के पैसे मांगे,

एसएचओ और मुंशी की रिश्वतखोरी से तंग युवक ने थाने में जहर निगला, बोला- मुंशी ने डीडीआर के पैसे मांगे, सीएम मान के हलके में पटवारी ने 5 लाख रिश्वत ली

Sep24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। बरनाला में गुरुवार सुबह युवक ने पुलिस थाना में जहर निगल लिया। उसने पुलिस पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी कार में आग लगने की शिकायत दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगी गई। जहर निगलने से पहले उसने 3 मिनट का वीडियो बनाकर जारी किया। जिसमें उसने CM भगवंत मान के गृहक्षेत्र धूरी के पटवारी पर भी 5 लाख रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उसने कहा कि रिश्वतखोरी से तंग आकर वह सुसाइड कर रहा है। इस घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वीडियो में युवक ने कहा मेरा नाम जोबनप्रीत सिंह है। मैं गांव भट्‌ठलां के बलजिंदर सिंह पप्पू सरपंच का बेटा हूं। मैं धनौला थाने में खड़ा हूं। मेरी कार जली को 17 दिन हो गए हैं। शॉर्ट सर्किट के कारण उसे आग लग गई थी। बीमा क्लेम लेने के लिए मुझे DDR चाहिए थी। मुझे इनके चक्कर काटते हुए एक हफ्ता हो गया है। तपा वाला मुंशी पम्मा, मुझे कहता है कि तूने जानबूझकर आग लगाई है।

मुझे बहुत सताया, मैं स्प्रे पीने लगा हूं
इन्होंने पूरे तपा को परेशान कर रखा है। कभी 10 हजार मांगते हैं, कभी 5 हमार मांग लेते हैं। मैंने रात को पूरी पंचायत बुला ली। मेंबर और सरपंच, सब आ गए। सबने साइन करके दे दिए, SHO मनजीत सिंह हमें DDR दे रहा था। फिर पम्मा मुंशी पंचायत में आकर बोला- कोई नहीं, तू DDR ले ले SHO से, सर्वेयर तो मेरे पास ही आएगा। मैं कहूंगा कि तूने जानबूझकर आग लगाई है। आज 24 सितंबर है। 17 दिन से इन्होंने मुझे बहुत सताया, मैं स्प्रे पीने लगा हूं।

बुजुर्गों ने लड़-लड़कर जमीन बचाई
एक हमारी जमीन थी बालियां गांव में, उसका केस चलता था। हमारे बुजुर्गों ने लड़–लड़ कर 14 बीघे में से 11 बीघे का कब्जा ले लिया था। 5–7 बीघे का झगड़ा था। कोई गुरविंदर पटवारी आई, उसने गिरदावरियां तोड़कर संगरूर में रहने वाले मेरे चाचा के नाम पर मुख्तियारनामा कर दिया। CM भगवंत मान कहता है, करप्शन बंद है। मैंने दोनों चेयरमैन को फोन लगाया, इन्हें कुत्ता नहीं पूछता।

धूरी में पटवारी ने 5 लाख ले लिए
भगवंत मान का विधानसभा क्षेत्र है धूरी, वहां पटवारी ने 5 लाख ले लिए। 30-35 वो संगरूर वाले लोग ले गए। मैं अब स्प्रे पीकर मर जाऊंगा। मेरी मौत का जिम्मेदार पम्मा मुंशी, गुरविंदर पटवारी और SHO मनजीत होंगे। मैं जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। एक मैंने स्विफ्ट गाड़ी ली थी, मुझे कह रहे कि तूने खुद आग लगाई है।

Fed-Up-With-The-Bribery-Demands-Of-The-Sho-And-The-Munshi-A-Young-Man-Swallowed-Poison-At-The-Police-Station-Alleging-That-The-Munshi-Had-Demanded-Money-For-A-Ddr-Entry-Meanwhile-In-Cm-Manns-Constituency-A-Patwari-Accepted-A-Bribe-Of-5-Lakh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं