September 24, 2026 22:32:59
लुधियाना में पुलिसकर्मी बनकर युवक का अपहरण, 5 आरोपी अरेस्ट, परिवार से 50 हजार की फिरौती मांगी; चिट्ट

लुधियाना में पुलिसकर्मी बनकर युवक का अपहरण, 5 आरोपी अरेस्ट, परिवार से 50 हजार की फिरौती मांगी; चिट्टे के केस में फंसाने की धमकी

Sep24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ताजपुर रोड के पास बिहारी कॉलोनी में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक युवक को अगवा करने और उसके परिवार से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के पास ‘चिट्टा’ मिलने का दावा करते हुए परिवार को डराया और उसकी रिहाई के बदले 50 हजार रुपए मांगे। बातचीत के बाद सौदा 30 हजार रुपए में तय हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ललिता ने थाना डिवीजन नंबर-7 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रणवीर निवासी मुंडियां कलां, परमजीत सिंह, करम अली निवासी परमजीत नगर, मुंडियां खुर्द, कुलविंदर निवासी ऋषि नगर और रामिंदरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। ललिता के अनुसार, 23 सितंबर को आरोपी महिंद्रा बोलेरो और स्विफ्ट कार में उनके घर के पास पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और उनके बेटे धीरज साहनी को जबरन बोलेरो में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद परिवार को फोन कर कहा गया कि धीरज से ‘चिट्टा’ बरामद हुआ है। उसकी रिहाई के लिए पहले 50 हजार रुपए मांगे गए। बातचीत के दौरान रकम घटाकर 30 हजार रुपए कर दी गई।

पुलिस ने बोलेरो और स्विफ्ट जब्त की
जांच अधिकारी ASI रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। टीम ने आरोपियों को काबू करने के साथ वारदात में इस्तेमाल दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता परिवार के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिश सामने आई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Youth-Abducted-In-Ludhiana-By-Men-Posing-As-Police-Personnel-5-Accused-Arrested-50000-Ransom-Demanded-From-Family-With-Threats-To-Frame-Him-In-A-Chitta-Synthetic-Drug-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं