September 29, 2026 15:42:01
लुधियाना में सीबीजी प्लांट का सीएम मान और पूर्व सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन, 65 करोड़ से गोबर गैस

लुधियाना में सीबीजी प्लांट का सीएम मान और पूर्व सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन, 65 करोड़ से गोबर गैस प्लांट होगा तैयार

Aug14,2026 | | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को लुधियाना पहुंचे और हैबोवाल में कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट के निर्माण की शुरुआत की। करीब 65 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के अनुसार प्लांट से इलाके के 435 डेयरी मालिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस प्लांट से रोजाना 5 टन बायोगेस पैदा होगी। मुख्यमंत्री ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार की नीतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार का काम केवल लोगों पर पर्चे दर्ज करवाना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर देना है।मान ने कहा कि जो युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करते हैं, उन्हें सरकार की ओर से नौकरी से संबंधित जानकारी उनके घर चिट्ठी के माध्यम से और मोबाइल पर संदेश के जरिए दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से करीब ढाई एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई गई है। प्लांट में रोजाना करीब 300 टन गोबर का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जाएगा।
गोबर से बनेगी CBG, कचरे से कमाई का मॉडल
सीएम मान ने कहा कि लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की तैयारी चल रही थी। प्लांट का उद्देश्य गोबर का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा करने के साथ-साथ उससे उपयोगी ऊर्जा तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जब गोबर को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा तो वह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों में नहीं जाएगा। इससे STP पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा। मान ने कहा कि हैबोवाल के इस प्रोजेक्ट से करीब 435 डेयरी मालिकों को फायदा मिलेगा। रोजाना बड़ी मात्रा में गोबर प्लांट तक पहुंचाया जाएगा और उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटारा होगा। उन्होंने कहा कि इससे शहर में गंदगी कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

Cm-Mann-And-Former-Cm-Kejriwal-Inaugurated-A-Cbg-Plant-In-Ludhiana-The-Cow-Dung-Based-Gas-Plant-Will-Be-Set-Up-At-A-Cost-Of-65-Crore



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं