September 26, 2026 16:24:39
सिंगर गुलाब सिद्धू फायरिंग केस में मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता अरेस्ट, बरनाला पुलिस ने कोर्ट पे

सिंगर गुलाब सिद्धू फायरिंग केस में मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता अरेस्ट, बरनाला पुलिस ने कोर्ट पेशी से उठाया; पहले भी कई मामलों में नामजद

Sep26,2026 | Enews Team | Ludhiana

खन्ना। पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर हुई फायरिंग मामले में बरनाला पुलिस ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह को खन्ना से गिरफ्तार किया है। सौदागर सिंह गुरुवार को खन्ना के प्रेम वैष्णो ढाबे पर एक फायरिंग मामले में अदालत में पेशी के लिए पहुंचे थे। बरनाला पुलिस ने उन्हें वहीं हिरासत में ले लिया। खन्ना सिटी थाना पुलिस को जानकारी देकर DDR दर्ज की गई। पुलिस अब सौदागर सिंह से पूछताछ कर रही है। शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को पहले भी खन्ना में फायरिंग और फिरौती के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। हाईकोर्ट ने हाल ही में खन्ना पुलिस के तीन मामलों की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी से करवाने के निर्देश दिए थे।
सिंगर गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे
घटना 12-13 सितंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। गांव फरवाही में सिद्धू के पैतृक घर पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घर के बाहर पहुंचते ही युवकों ने बाइक रोकी। इसके बाद बीच में बैठे युवक ने पिस्टल लोड कर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसके पीछे बैठे युवक ने भी फायरिंग की। जबकि बाइक चला रहे तीसरे युवक ने वीडियो बनाई। इसमें बाइक पर 3 युवक घर के पास आते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के समय सिंगर गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे।
जनवरी में हमले की कोशिश हुई थी
10 जनवरी 2026 को बरनाला पुलिस ने सिंगर गुलाब सिद्धू पर हमले की कोशिश के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुख्य साजिशकर्ता कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह (किंदा) था। आरोपी गुलाब सिद्धू के गाने 'सरपंचियां' के बोलों से नाराज था। उसने सिंगर को सोशल मीडिया पर धमकी भी दी थी। आरोपी एक लाइव शो के दौरान घात लगाकर हमला करने की फिराक में थे। उनका मकसद पंजाब में खौफ पैदा कर बाद में फिरौती वसूलना था।

Father-Of-Moosewalas-Former-Manager-Arrested-In-Singer-Gulab-Sidhu-Firing-Case-Removed-From-Court-Appearance-By-Barnala-Police-Previously-Named-In-Several-Cases



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं