September 28, 2026 22:37:12
पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से वॉट्सएप मैसेज भेजा, कहा- औक

पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से वॉट्सएप मैसेज भेजा, कहा- औकात में रहो, किलो का डिब्बा तैयार है

Sep27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान के नंबर से उनके वॉट्सएप पर रविवार सुबह साढ़े 11 बजे वॉयस मैसेज भेजकर धमकी दी गई। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम मलिक एलेक्स बताया है। वॉयस मैसेज में कहा- कान खोलकर सुन ले। तुम आजकल बहुत बकवास कर रहे हो। औकात से बाहर जा रहे हो। अपनी औकात में रहो, अपनी औकात नहीं भूला करते। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उनके लिए ‘किलो का डिब्बा’ तैयार है। मैसेज में यह भी कहा गया कि हमला करने के लिए वे 5, 10 या 15 दिन में आ सकते हैं। साथ रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। मामले में बिट्टू की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां नंबर व वॉयस मैसेज की जांच कर रही हैं।

पाकिस्तान के नंबर से आया वॉट्सएप मैसेज
बिट्टू को जिस नंबर से वॉयस मैसेज भेजा गया, वह पाकिस्तान का है। मैसेज भेजने वाले ने शुरुआत में सलाम और सत श्री अकाल कहा। इसके बाद कहा बिट्‌टू ज्यादा बयानबाजी कर रहे हो। औकात में रहो। मैसेज सामने आने के बाद यह दावा भी किया जा रहा है कि धमकी देने वाला लश्कर-ए-झांगवी के नेता मलिक इशाक से जुड़ा है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
धमकी मिलने के बाद बिट्टू की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां वॉट्सएप नंबर, वॉयस मैसेज और उससे जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि मैसेज भेजने वाला वास्तव में कहां से इसे ऑपरेट कर रहा था और धमकी के पीछे उसका मकसद क्या था।

Former-Union-Minister-Bittu-Receives-Death-Threat-Whatsapp-Message-Sent-From-A-Pakistani-Number-Warns-Stay-Within-Your-Limits-A-Box-Of-Explosives-Is-Ready



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं