तेज रफ्तार थार का कहर, युवती ने 2 युवकों को कुचला, फिर भागते हुए ट्रांसफॉर्मर से टकराई
Sep29,2026
| Enews Team | Chandigarh
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद थार चला रही युवती गाड़ी रोकने के बजाय आगे बढ़ गई। कुछ दूरी पर जाकर थार बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवती को गाड़ी से बाहर निकलते ही घेर लिया। इस पर रोने लगी और लोगों कहने लगी कि चुप रहो। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने युवती के नशे में होने की बात कही, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। युवती का मेडिकल कराया गया है और ब्लड सैंपल लिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि थार चला रही युवती चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में रहती है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थार को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
धनास की तरफ से आ रही थी लाल रंग की थार
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे लाल रंग की थार धनास की तरफ से आ रही थी। धनास पुल पर पहुंचने के बाद उसने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने थार को रोकने के लिए “पकड़ो-पकड़ो, गाड़ी लड़की चला रही है” चिल्लाया। इसके बावजूद थार आगे बढ़ती रही। कुछ दूरी पर जाकर वह बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई।
Havoc-Caused-By-A-Speeding-Thar-Young-Woman-Runs-Over-Two-Youths-Then-Crashes-Into-A-Transformer-While-Fleeing