September 27, 2026 20:46:13
देर रात एलपीयू में हंगामा, स्टूडेंट लड़की के रेप के बाद सुसाइड आरोप लगा स्टूडेंट्स ने लगा दी आग, जमक

देर रात एलपीयू में हंगामा, स्टूडेंट लड़की के रेप के बाद सुसाइड आरोप लगा स्टूडेंट्स ने लगा दी आग, जमकर की तोड़फोड़, हाईवे किया जाम

Sep27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से कथित रेप के बाद सुसाइड की सूचना सोशल मीडिया ग्रुप्स में तेजी से वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ की, एक हिस्से में आग लगा दी। यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर हंगामे के बाद छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। रात करीब ढाई बजे लगाया गया जाम अब भी लगा हुआ है। LPU के सामने चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें हैं। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जांच जारी है। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बयान जारी कर छात्रा से रेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साथ ही स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रदर्शन या धरने में भाग न लें।
3 पॉइंट्स में जानिए, कैसे शुरू हुआ बवाल
  1. मामले की शुरुआत शनिवार की देर रात गर्ल्स हॉस्टल के पास से हुई, जहां सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध मैसेज तेजी से फैलने लगा। इस मैसेज में दावा किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा के साथ रेप किया है। मैसेज के वायरल होते ही छात्रों का गुस्सा भड़क गया और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हॉस्टल के बाहर जमा होने लगे।
  2. देखते ही देखते सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। छात्रों का आरोप था कि कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिससे बाहरी लोग आसानी से अंदर दाखिल हो जाते हैं। आक्रोश इतना बढ़ गया कि छात्रों ने कैंपस में बनी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया और एक जगह आग लगा दी।
  3. इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट की ओर बढ़े और वहां जमकर तोड़फोड़ की। मुख्य गेट से बाहर निकलकर छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना दे दिया। हाईवे जाम होने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और देर रात को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
कपूरथला के एसएसपी देर रात पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ कपूरथला के एसपी गौरव तूरा देर रात खुद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। SSP ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर महज एक अफवाह प्रतीत हो रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी तक ऐसा कोई तथ्य या शिकायत सामने नहीं आई है, जिससे रेप की पुष्टि हो सके। पुलिस अब उस सोशल मीडिया मैसेज के सोर्स की तलाश कर रही है, जिससे यह अफवाह फैली और यूनिवर्सिटी में इतना बड़ा बवाल खड़ा हो गया।

Late-Night-Chaos-At-Lpu-Students-Staged-A-Protest-Involving-Arson-Widespread-Vandalism-And-A-Highway-Blockade-Following-Allegations-That-A-Female-Student-Committed-Suicide-After-Being-Raped



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं