September 27, 2026 20:44:19
लुधियाना में फर्जी डीएसपी रेप केस में गिरफ्तार, वर्दी पहनकर सामाजिक कार्यक्रमों में जाता, 6 साल से थ

लुधियाना में फर्जी डीएसपी रेप केस में गिरफ्तार, वर्दी पहनकर सामाजिक कार्यक्रमों में जाता, 6 साल से था भगोड़ा

Sep27,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में पुलिस ने एक फर्जी DSP को महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होता था। जांच में सामने आया है कि उसने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर महिला को झांसे में लिया था। इसी मामले में उसके खिलाफ 2020 में रेप की FIR दर्ज हुई थी। लंबे समय तक अदालत में पेश नहीं होने पर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे पूछताछ कर पुराने मामलों और उसकी फर्जी पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। आरोपी की पहचान करणवीर शर्मा के रूप में हुई है। वह खन्ना के गांव कद्दों का रहने वाला है। करणवीर का नाम 2024 में जम्मू-कश्मीर के एक अन्य मामले में भी आ चुका है। श्रीनगर पुलिस ने उसे एक युवक के साथ वर्दी में नेहरू पार्क इलाके में घूमते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ के दौरान जब उनसे पहचान और दस्तावेज मांगे गए तो उनकी पुलिस अधिकारी होने की पहचान संदिग्ध पाई गई। इसके बाद जांच में करणवीर के फर्जी डीएसपी बनने की बात सामने आई थी। उसके साथ मौजूद युवक पर भी पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई थी।

गनमैन लेने के लिए धमकी दिलाने का भी आरोप
करणवीर के खिलाफ दोराहा थाना क्षेत्र में भी एक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। आरोप था कि उसने खुद को धमकी दिलवाकर पुलिस से सुरक्षा और गनमैन लेने का प्रयास किया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की थी। करणवीर का संबंध कबड्डी से जुड़े एक चर्चित परिवार से है और वह खुद भी खिलाड़ी रह चुका है। अब पुराने दुष्कर्म मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस फर्जी DSP बनकर घूमने, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने और अन्य मामलों में उसकी भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ा रही है।

Man-Arrested-In-Ludhiana-For-Posing-As-A-Dsp-In-A-Rape-Case-He-Used-To-Attend-Social-Events-In-Uniform-And-Had-Been-A-Fugitive-For-Six-Years



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं