लुधियाना में मशीनरी फर्म में घुसकर चोरों ने की वारदात, 25 लाख कैश चोरी, सीसीटीवी की तारें काटीं
Sep26,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। जंडू टावर में चोरों ने एआर इंटरप्राइजेज के ऑफिस से कैश चोरी कर लिया। चोर रेलवे ट्रैक के रास्ते बिल्डिंग में दाखिल हुए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की तारें काटीं और शटर का ताला तोड़कर चोरी की। इसके बाद उन्होंने एक अन्य सीए के ऑफिस में भी घुसने की कोशिश की। एआर इंटरप्राइजेज के मालिक कमल शर्मा ने बताया कि आज सुबह चपड़ासी ने फोन कर जानकारी दी कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। सामान बिखरा था। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो ऑफिस में चोरी का पता चला। कमल शर्मा ने बताया कि उनकी फर्म शैलर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की बिक्री और सर्विस का काम करती है। उनके मुताबिक, ऑफिस में करीब 20 से 25 लाख रुपए की नकदी रखी हुई थी, जिसे चोर चोरी कर ले गए। कमल शर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर शुक्रवार रात करीब 3 बजे के बाद रेलवे ट्रैक की तरफ से बिल्डिंग में दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की तारें काटीं और कैमरे को तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद ऑफिस का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी निकाल ली।
Thieves-Broke-Into-A-Machinery-Firm-In-Ludhiana-Stole-25-Lakh-In-Cash-And-Cut-The-Cctv-Cables