September 27, 2026 21:32:06
एलपीयू में छात्रों पर लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों का पथराव; गाड़ियां फूंकी; छात्रा से रेप के दावे पर ब

एलपीयू में छात्रों पर लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों का पथराव; गाड़ियां फूंकी; छात्रा से रेप के दावे पर बवाल, दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

Sep27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार शाम को पुलिस और छात्रों में टकराव हो गया। पुलिस छात्रों से बातचीत कर रही थी, तभी पुलिस पर बोतलें फेंकी गईं। पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। जवाब में छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस की 2 गाड़ियों में आग लगा दी गई। हंगामा शनिवार रात को शुरू हुआ। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से रेप हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर यह मैसेज शनिवार रात वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी। इसके बाद सुबह 7 बजे दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस ने पहले कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामला बढ़ता देख FIR की गई।

पुलिस बोली- SIT गठित की, इसमें 5 स्टूडेंट्स भी
DIG नवीन सिंगला ने कहा कि FIR दर्ज करने के अलावा जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। इसके बावजूद स्टूडेंट्स धरना दे रहे हैं। इस बीच यूनिवर्सिटी ने सारे एंट्री गेट बंद कर दिए। इस पर स्टूडेंट्स भड़क गए। उन्होंने एंट्री गेट तोड़ दिया। वह यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को बुलाने पर अड़े हुए हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी 5 मांगें रखी हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। यूनिवर्सिटी भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की है।

Police-Lathi-Charge-Students-At-Lpu-Protesters-Pelt-Stones-And-Torch-Vehicles-Uproar-Over-Alleged-Rape-Of-A-Female-Student-Delhi-Amritsar-Highway-Blocked



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं