अमरजीत चावला के घर पुलिस की रेड, रेप मामले में नामजद, 3 गाड़ियों के काफिले में आई टीम; पत्नी से डेढ घंटे पूछताछ
Sep27,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। महिला से रेप के आरोप में नामजद एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ पंजाब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पंजाब पुलिस की एक टीम ने अचानक छापेमारी की। रेड के दौरान चावला घर पर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस टीम घर के अंदर उनकी पत्नी से लगातार पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की यह कार्रवाई सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई। अमरजीत सिंह चावला का घर मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीआईपी लेन के पास स्थित है। यह रेड आनंदपुर साहिब (की पुलिस ने की है। इस छापेमारी के लिए आनंदपुर साहिब से 10 से 15 पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी टीम लुधियाना पहुंची है। चूंकि घर में महिलाएं मौजूद हैं और उनसे पूछताछ की जानी थी। इसलिए इस टीम में महिला पुलिसकर्मी भी खास तौर पर शामिल की गई हैं। यह पूरी टीम आज सुबह 3 गाड़ियों के काफिले में यहां पहुंची और आते ही घर में जांच शुरू कर दी। फिलहाल घर के अंदर पुलिस की पूछताछ और तलाशी अभियान जारी है।
Police-Raid-Amarjit-Chawlas-Home-He-Is-Named-In-A-Rape-Case-The-Team-Arrived-In-A-Convoy-Of-Three-Vehicles-And-His-Wife-Was-Questioned-For-An-Hour-And-A-Half