October 4, 2026 19:28:54
मेयर का चार्ज लेते ही सड़कों पर उतरे सी. डिप्टी मेयर, टूटी सड़कों की मुरम्मत करवाई

मेयर का चार्ज लेते ही सड़कों पर उतरे सी. डिप्टी मेयर, टूटी सड़कों की मुरम्मत करवाई

Aug19,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के हलका दक्षिणी में खस्ताहाल सड़कों को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद मेयर का चार्ज लेते ही सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर बुधवार को खुद सड़क पर उतरे। वह ढोलेवाल मिलिट्री कैंप के आस-पास के इलाकों में सड़क की स्थिति देखने पहुंचे। उनके साथ रोड रोलर, लुक, मिट्टी और अन्य जरूरी सामान भी मौजूद था। इस दौरान जहां भी सड़क टूटी हुई मिली, वहां तत्काल लुक डलवाकर उसकी मरम्मत करवाई गई। पिछले कई दिनों से राकेश पराशर को हलका दक्षिणी के अलग-अलग इलाकों से शिकायतें मिल रही थीं कि सड़कों की हालत खराब है। खस्ताहाल सड़कों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात के समय सड़क पर टूटे हिस्से और गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण कई लोग हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए राकेश पराशर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने सड़क पर टूटे हिस्सों को चिह्नित करवाया और तुरंत वहां लुक डलवाकर मरम्मत का काम शुरू करवाया। सड़क पर डाली गई लुक को रोड रोलर की मदद से दबाकर सड़क को समतल किया गया।

ढोलेवाल की सड़क मुख्य एंट्री प्वाइंट
राकेश पराशर ने कहा कि ढोलेवाल की सड़क शहर का मुख्य एंट्री प्वाइंट है, इसलिए इसकी मरम्मत बेहद जरूरी थी। इस इलाके की सड़कों को लेकर कई बार संबंधित पार्षद और विधायक की ओर से भी शिकायतें उनके पास पहुंची थीं। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सड़क की स्थिति सुधारने का काम प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है।

Immediately-After-Assuming-Charge-The-Deputy-Mayor-Took-To-The-Streets-And-Got-Damaged-Roads-Repaired

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं