October 2, 2026 23:50:23
Exclusive News - पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा पूरी, वड़िंग के इस्तीफे के बाद अब नए अ

Exclusive News - पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा पूरी, वड़िंग के इस्तीफे के बाद अब नए अध्यक्ष के ऐलान का इंतजार

वड़िंग का इस्तीफा, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले—फैसला मेरा था; अध्यक्ष पद के लिए विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में

Oct2,2026 | Enews Team | Punjab

यशपाल शर्मा, लुधियाना 
पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब अगले चरण में पहुंच गया है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वड़िंग ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है और पार्टी में इस्तीफा नहीं मांगा जाता, बल्कि चिट्ठी देकर कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया जाता है। वड़िंग के इस्तीफा उनके धुर विरोधी कांग्रेस नेताओं की बड़ी जीत मना जा रहा है। जिसमें पूर्व पंजाब के मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी का अहम योगदान रहा है, जो अपने सहयोगी नेताओं के साथ लगातार वडिंग को पंजाब प्रधान की कुर्सी से उतरने को एकजुट रहे। वड़िंग ने राहुल गांधी के साथ पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, पार्टी की चुनौतियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को पंजाब में कांग्रेस के सामने मौजूद चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीति के बारे में जानकारी दी। वड़िंग के अनुसार, आगे पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसमें वह साथ खड़े रहेंगे। 
प्रदेश अध्यक्ष पद में बदलाव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की नेताओं और सांसदों के साथ हुई बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के हवाले से रिपोर्टों में कहा गया है कि पायलट ने संगठन को लेकर हाईकमान को फीडबैक दिया था, जिसके बाद नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ी। हालांकि, इन आंतरिक चर्चाओं का पूरा विवरण कांग्रेस ने सार्वजनिक नहीं किया है। 

सिंगला का नाम सबसे आगे, कई नेताओं पर चर्चा
नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता विजय इंदर सिंगला का नाम प्रमुखता से सामने आया है। वहीं परगट सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और सांसद गुरजीत सिंह औजला समेत कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। वहीं चरणजीत सिंह चन्नी और राणा केपी सिंह का नाम भी संभावित विकल्पों में शामिल किया गया है। हालांकि, कांग्रेस हाईकमान की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। इसलिए फिलहाल किसी एक नाम को अंतिम मानना जल्दबाजी होगी। 

साढ़े चार साल बाद बदलेगा प्रदेश संगठन का चेहरा
राजा वड़िंग ने 2022 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभाली थी और करीब साढ़े चार साल तक इस पद पर रहे। उनके इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के सामने नए अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन को आगे बढ़ाने की चुनौती है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए अध्यक्ष की नियुक्ति पंजाब कांग्रेस की अगली राजनीतिक दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसला होगा।

Exclusive News - पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा पूरी, वड़िंग के इस्तीफे के बाद अब नए अ Exclusive News - पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा पूरी, वड़िंग के इस्तीफे के बाद अब नए अ

Exclusive-News-Script-For-Leadership-Change-In-Punjab-Congress-Finalized-Announcement-Of-New-President-Awaited-Following-Warrings-Resignation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं