October 2, 2026 23:50:23
ब्रेकिंग न्यूज – विधायक परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग ने सचिन पायलट पर लगाए

ब्रेकिंग न्यूज – विधायक परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग ने सचिन पायलट पर लगाए आरोप

Oct2,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। कांग्रेस ने पंजाब में संगठनात्मक बदलाव करते हुए जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का नया प्रधान नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इससे पहले सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दिल्ली में राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है। राहुल से 10 जनपथ में उनके घर पर मुलाकात के बाद वड़िंग ने कहा कि मैंने खुद इस्तीफा दिया है। कांग्रेस में इस्तीफे नहीं लिए जाते बल्कि चिट्‌ठी जारी कर थैंक्स कर दिया जाता है। राजा वड़िंग ने बहुत नपे-तुले शब्दों में मीडिया से बात की। हालांकि इस दौरान वह प्रधानगी छीने जाने से मायूस दिखे। उन्होंने अपनी मायूसी छिपाते हुए कहा कि मैं हमेशा खुश रहता हूं। वड़िंग ने ये भी कहा कि मैंने राहुल गांधी को पंजाब में चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि मुझे कुछ दिन के लिए छुट्‌टी लेनी चाहिए। वहीं राजा वड़िंग ने प्रभारी सचिन पायलट को लेकर सवाल उठाए। वड़िंग ने कहा कि मुझे पक्का नहीं लेकिन सचिन पायलट को लगा होगा कि मुझे हटाना चाहिए। वड़िंग ने ये भी कहा कि वे सिर्फ एक बार सचिन पायलट को मिले, जो सिर्फ दिल्ली में जन्मदिन की बधाई के लिए थी। इसके बाद चंडीगढ़ धरने में 2 घंटे के लिए साथ रहे।
मैंने साढ़े 4 साल का अनुभव शेयर किया
अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा- मैंने औपचारिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान पंजाब के हालातों के बारे में चर्चा हुई। हमें क्या करना चाहिए, इस पर भी बात हुई। मैंने उन्हें अपने बतौर प्रदेश अध्यक्ष साढ़े 4 साल का अनुभव शेयर किया। वड़िंग ने कहा- मैंने राहुल गांधी को बताया कि कहां हमारी चुनौती है, किस प्रकार से हमें उनसे लड़ना होगा और कहां पर हमारी स्ट्रेंथ है, ये चर्चा की। चोटी पर पहुंचना प्राप्ति होती है लेकिन कोई भी चोटी पर टिका नहीं रह सकता। हर आदमी को कभी न कभी एक्स होना है। मैंने उनका धन्यवाद किया कि आपने मेरे जैसे कार्यकर्ता को साढ़े 4 साल मुश्किल परिस्थितियों में अध्यक्ष बनाए रखा।

Breaking-News-Mla-Pargat-Singh-Appointed-New-Punjab-Congress-President-Raja-Warring-Levels-Allegations-Against-Sachin-Pilot



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं