October 2, 2026 23:48:02
वर्धमान ग्रुप चेयरमैन एसपी ओसवाल से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने लिया एक्शन, कई राज खुले

वर्धमान ग्रुप चेयरमैन एसपी ओसवाल से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, ईडी ने लिया एक्शन, कई राज खुले

Oct2,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। ईडी की जालंधर टीम ने दुनिया की नामी कंपनी वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल के साथ डिजिटल अरेस्ट के जरिए सात करोड़ ठगी करने के मामले में कोलकाता में छापेमारी के बाद आरोपी सोहेल अख्तर उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। एजेंसी अनुसार अख्तर को 28 सितंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया। कोलकाता अदालत द्वारा ट्रांजिट रिमांड दिए जाने के बाद उसे जालंधर लाया गया। जालंधर की विशेष अदालत ने आरोपी को 6 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया है। गौर हो कि लुधियाना स्थित वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन ओसवाल को अगस्त 2023 में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उनसे 7 करोड़ रुपये की ठगी की थी। ईडी ने लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसी गिरोह द्वारा डिजिटल अरेस्ट के जरिए किए गए साइबर अपराध से संबंधित नौ अन्य एफआईआर को भी जांच में शामिल किया गया। 
एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने ठगी की रकम सबसे पहले M/s Rigglo Ventures Pvt Ltd और M/s Frozenman Warehousing and Logistics के बैंक खातों में जमा की गई थी। Frozenman Warehousing and Logistics के बैंक खातों को गुवाहाटी की रूमी कलिता और कानपुर के अर्पित राठौर नियंत्रित करते थे। रकम तेजी से एक खाते से दूसरे खाते में भेजने के लिए आरोपियों द्वारा AMMFORWARD नामक ऐप इस्तेमाल की जाती थी। अर्पित राठौर ने कंबोडिया और वियतनाम से जुड़े लोगों को विभिन्न म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराए थे और इसके बदले अपने Binance खाते में क्रिप्टोकरेंसी के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। रूमी कलिता और अर्पित राठौर को दिसंबर 2025 में गिरफ्तार किया गया था।

एप्लीकेशन के जरिए होता था खेल
जांच में यह भी पाया गया कि मोबाइल फोन में पहले से एप्लीकेशन फाइलें लोड की गई थीं। इनका इस्तेमाल Rigglo Ventures और अन्य संस्थाओं के बैंक खातों से जुड़े सिम कार्ड के साथ किया जाता था। इन एप्लीकेशन फाइलों को मोबाइल में चलाया जाता था, जिससे नेपाल में मौजूद उनके सहयोगी संबंधित मोबाइल उपकरणों पर ओटीपी और अन्य मैसेज संदेशों तक पहुंच बना सकते थे। एजेंसी के अनुसार, इस व्यवस्था के जरिए पेमेंट को उक्त बैंक खातों के माध्यम से तेजी से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया जाता था।

Accused-Arrested-For-Cyber-Fraud-Against-Vardhman-Group-Chairman-Sp-Oswal-Ed-Takes-Action-Several-Secrets-Revealed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं