ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना आर्मी कैंप में फौजी की पत्नी से जवान ने किया रेप, क्वार्टर दिलाने पर हुई दोस्ती, फिर गेस्ट रूम में बुलाकर संबंध बनाए
Oct2,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। जगराओं पुल के पास स्थित आर्मी कैंप के क्वार्टर में एक आर्मी के जवान की पत्नी के साथ एक अन्य फौजी ने रेप कर डाला। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर उसने गेस्ट रुप में बुलाकर संबंध बनाए। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फौजी चनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार उसका पति इंडियन आर्मी में है और उसकी पोस्टिंग जम्मू में हो रखी है। उन्हें सीजी आर्मी कैंप में सरकारी क्वार्टर अलॉट हुआ था, जहां महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। कैंप की देखरेख और चार्ज 152 सी रेजीमेंट में तैनात 25 वर्षीय जवान के पास था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने परिवार को क्वार्टर दिलाने में मदद की थी। क्वार्टर मिलने के बाद आरोपी का परिवार के घर आना-जाना बढ़ गया। महिला के मुताबिक, मदद और जरूरत के बहाने उसकी आरोपी से बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और उनके बीच संबंध बन गए।
विरोध करने पर पति से तलाक करवाने की धमकी
महिला की शिकायत के अनुसार, बाद में आरोपी उस पर जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने पति को कुछ बताया तो वह उनका तलाक करवा देगा। इसके बाद भी आरोपी के दबाव की बात शिकायत में कही गई है। शिकायत के मुताबिक, 28 सितंबर को आरोपी ने महिला को फोन कर अपने गेस्ट रूम में बुलाया। महिला के वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Breaking-News-Soldier-Rapes-Fellow-Soldiers-Wife-At-Ludhiana-Army-Camp-Friendship-Began-After-He-Helped-Arrange-Accommodation-Followed-By-A-Sexual-Encounter-In-The-Guest-Room