सराभा नगर में जिम बाहर महिला से चेन छीनी, विरोध करने आए युवक पर दातर से हमला, बदमाश फरार, मौके पर दो कारतूस गिरे
Oct2,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। सराभा नगर रोड स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार सुबह जिम पहुंची महिला पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन रास्ते में गिरकर घायल हो गई। बदमाशों को पकड़ने दौड़े एक युवक पर आरोपियों ने दातर से हमला कर दिया। युवक के हाथ पर गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। इस दौरान भाग रहे बदमाशों के दो जिंदा कारतूस भी गिर गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सराभा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अमनप्रीत कौर (42) किचलू नगर की रहने वाली हैं। उनके मुताबिक, वह सुबह करीब 8:10 बजे घर से जिम के लिए निकली थीं और करीब 8:15 बजे वहां पहुंचीं। वह पार्किंग में एक्टिवा खड़ी कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों में से एक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन झपटते ही अमनप्रीत ने शोर मचाया और दोनों बदमाशों का पीछा करने लगीं। रास्ते में मौजूद कुछ सफाई कर्मचारियों ने भी बदमाशों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि बदमाश उन्हें धक्का देकर आगे निकल गए। इसी भागदौड़ के दौरान उनके 2 जिंदा कारतूस नीचे गिर गए। जिसके बाद वे फरार हो गए।
Womans-Chain-Snatched-Outside-A-Gym-In-Sarabha-Nagar-Youth-Attacked-With-A-Sickle-While-Trying-To-Intervene-Miscreants-Fled-Two-Cartridges-Found-At-The-Scene