ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सर्किट हाउस में पहुंच गए हैं । जहां पर भाजपा नेताओं की ओर से उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला प्रधान जितेंद्र मित्तल सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के भाजयुमो के पूर्व जिला प्रधान और एडवोकेट हर्ष शर्मा ने अपने अन्य वकील साथियों के साथ अश्विनी शर्मा के साथ मुलाकात की। गौर हो कि अश्वनी शर्मा 2 दिन के लुधियाना दौरे पर हैं और इस दौरे के दौरान लुधियाना के नए जिला प्रधान पर के नाम पर भी मंथन कर उसे तय किया जाना है।
Bjp-President-Ashwani-Sharma-Ludhiana-Visit