September 22, 2026 06:56:03
लुधियाना में पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में भारी हंगामा, बैंस के चूड़ियां पहनने के इशारे से आशू समर्थक

लुधियाना में पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में भारी हंगामा, बैंस के चूड़ियां पहनने के इशारे से आशू समर्थक भड़के, बघेल गो बैक के नारे लगे, वड़िंग ने आशू समर्थकों को आरएसएस के चमचे कहा

Aug6,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के लुधियाना के गुरु नानक भवन में रखे प्रोग्राम में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस द्वारा चूड़ियां पहनने का इशारा किया तो पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थक भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी। इस दौरान कुछ कांग्रेसी वर्कर भूपेश बघेल गो बैक के नाके लगाए। वहीं आशु समर्थकों ने राजा वडिंग खिलाफ नारेबाजी की। हैरानी की बात तो यह है कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा हो गया। आशू समर्थकों का आरोप है कि राजा वड़िंग ने इशारे करके उन्हें उकसाया। वहीं, वड़िंग ने उन्हें आरएसएस के चमचे बताकर नारेबाजी करते हुए बाहर जाने के लिए कहा।

वडिंग का आशु पर कटाक्ष

राजा वडिंग ने आशु पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पूरी कांग्रेस को लुधियाना में जेब में लेकर चलते थे, उन्होंने छह की छह सीटें हरा दी। वही मेयर लगाते थे, वही चेयरमैन लगाते थे। उन्होंने बताया कि आज की पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। 

बैंस के इशारे के बाद भड़का माहौल

11.45 बजे भूपेश बघेल और राजा वड़िंग की गुरु नानक देव भवन में एंट्री हुई। एंट्री के साथ ही समर्थकों ने राजा वड़िंग जिंदाबाद के नारे लगाए। इतने में राजा वड़िंग ने जिंदाबाद के नारे लगाने से रोका और कहा कि कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाएं। सिमरजीत सिंह बैंस को जब माइक मिला तो उसके समर्थकों ने बैंस जिंदाबाद के नारे लगाए और बैंस ने इशारा किया कि चूड़ियां डालो। इसके बाद आशू समर्थक आक्रोशित हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। फिर वड़िंग ने सभी को चुप करवाने की कोशिश की। इसके बाद वड़िंग व आशु के समर्थक आमने सामने हो गए। वड़िंग ने उन्हें आरएसएस के कार्यकर्ता कह दिया और गो बैक के नारे लगाए। वडिंग ने यहां तक कहा कि अब ज्यादा किया तो लड़ाई हो जाएगी।

बघेल गो बैक' लिखी टी-शर्ट लहराई

माहौल खराब होने के बाद आशू समर्थक बाहर निकल गए और उन्होंने राजा वड़िंग व बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के दलित समुदाय के कार्यकर्ता टी-शर्ट पर बघेल गो बैक का स्लोगन लिखकर लाए थे और उन्होंने मीटिंग दौरान टी-शर्ट लहराई। आशू समर्थकों के बाहर आने के बाद मीटिंग शुरू हुई और नेताओं ने भाषण देने शुरू किए। 

लुधियाना में पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में भारी हंगामा, बैंस के चूड़ियां पहनने के इशारे से आशू समर्थक लुधियाना में पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में भारी हंगामा, बैंस के चूड़ियां पहनने के इशारे से आशू समर्थक लुधियाना में पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में भारी हंगामा, बैंस के चूड़ियां पहनने के इशारे से आशू समर्थक लुधियाना में पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में भारी हंगामा, बैंस के चूड़ियां पहनने के इशारे से आशू समर्थक

A-Massive-Uproar-Erupted-During-The-Punjab-Congress-Meeting-In-Ludhiana-Ashus-Supporters-Were-Enraged-By-Bainss-Gesture-Suggesting-He-Should-Wear-Bangles-And-Slogans-Of-Baghel-Go-Back-Were-Raised-While-Warring-Called-Ashus-Supporters-Rss-Stooges



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं