भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना द्वारा जिला भाजपा प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल और पंजाब भाजयुमो प्रधान भानू प्रताप के आदेशों पर जिला भाजयुमो प्रधान महेश शर्मा की अगुवाई में कल लुधियाना के कांग्रेसी विधायकों के घरों के बाहर धरना दिया जाएगा। भाजपा कार्यालय में भाजयुमो कार्यकर्ताओं से बैठक कर जानकारी देते हुए पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि ये धरना पूरे प्रदेश में शराब माफिया और उसे मिल रहे राजनीतिक संरक्षण के विरुद्ध पूरे प्रदेश में कांग्रेसी विधायकों के घरों के बाहर लगाया जा रहा है। पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि पंजाब में अब तक जहरीली शराब से 116 से ज्यादा मौतें हो चुकी है और सरकार ने पुलिस और आबकारी विभाग के अफसरों को ससपेंड करके अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है लेकिन इतने बड़े स्तर पर शराब का ये कारोबार बिना राजनीतिक संरक्षण के नहीं हो सकता। जिला प्रधान ने कहा कि इस कांड के पीड़ित लोगों द्वारा भी सत्ताधारी कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ आरोप लगाए गए है लेकिन सरकार उस पर कार्यवाही नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि ये धरना सोई हुई कांग्रेस सरकार के खिलाफ है जिसके मुख्यमंत्री ने 4 हफ्ते में नशा खत्म करने की कसम खाई थी पर उसके उलट इस सरकार के कार्यकाल में जहरीली शराब से हुई मौतों ने सरकार की असलियत सामने ला दी है। उन्होंने कहा कि इस धरने के माध्यम से युवा भाजपा के कार्यकर्ता शहर के चुने हुए विधायकों के घरों के बाहर बैठकर सरकार की पोल खोलेंगे और इस कांड की सी बी आई द्वारा जांच की मांग करेंगे। इस अवसर पर कानतेंदू शर्मा, हर्ष शर्मा, अशवनी बहल, अरुण गोयल, सिमर चंडोक, कुशाग्र कश्यप, रवि बत्रा, अमित नागी, दमन कपूर, अभय कपूर, हिमांशु जिंदल इत्यादि उपस्थित थे।
Bjp Protest Against Congress