September 20, 2026 02:15:08
सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा में पढ़ते विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बाँटने का रास्ता साफ करने के लि

सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा में पढ़ते विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बाँटने का रास्ता साफ करने के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद

Aug6,2020 | Enews Team | Chandigarh

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने मंत्रीमंडल द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बाँटने संबंधी लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया है। आज यहाँ जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के 1,73,823 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बाँटने का फैसला लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कांग्रेस के वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग को ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा रहा है जिस कारण यह स्मार्ट फोन 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बहुत ज्यादा लाभप्रद साबित होंगे क्योंकि अनेकों विद्यार्थियों के माता-पिता गरीबी के कारण अपने बच्चों को स्मार्ट फोन लेकर देने में असमर्थ हैं सिंगला ने कहा कि 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई हर हाल में लगातार जारी रहना जरूरी है और यह स्मार्ट फोन उनकी इस जरूरत को पूरा करेंगे। जिक्रयोग्य है कि तकरीबन 50 हजार फोनों की खेप राज्य सरकार के पास जल्द ही पहुँच रही है और राज्य सरकार ने इन स्मार्ट फोनों के वितरण का काम नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन स्मार्ट फोनों में कई तरह के फीचर हैं। टच स्क्रीन, कैमरा के अलावा पहले से ही ‘ई-सेवा ऐप’ जैसी लोड की गईं ऐप्लीकेशन इन फोनों में हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंजूरी प्राप्त 11वीं और 12वीं कक्षा का ई-पाठ्यक्रम भी इनमें शामिल होगा। स्मार्ट फोन बाँटने वाली स्कीम का मकसद नौजवान पीढ़ी की डिजिटल पहुँच को यकीनी बनाना और इसके साथ ही सरकारी ऐप्लीकेशनों (ऐप) के द्वारा प्राथमिक लोक समर्थकीय सेवाओं, शिक्षा, करियर के मौकों, कौशल विकास और रोजगार के मौकों तक उनकी पहुँच को यकीनी बनाना है।

Free Mobile For 12th Class Students



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं