प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता के नेतृत्व में जहरीली शराब कांड को लेकर कैप्टन की कांग्रेस सरकार के खिलाफ लुधियाना पूर्वी विधानसभा के ताजपुर रोड पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया गया I जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई 123 लोगों की मौत की कैप्टन सरकार जिम्मेवार है I उन्होंने कैप्टन सरकार पर हमला बोलते हुए कहाकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथ पंजाबियों के खून से रंगे हुए हैं और यह घटना कांग्रेस सरकार के माथे पर एक कलंक है I उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास एक्साईज व गृह विभाग दोनों हैं I इस घटना के दो कारण है या तो मुख्यमंत्री की सरपरस्ती में शराब माफिया काम कर रहा है, या वह इसे रोकने में असफल सिद्ध हुए हैं I उन्होंने कहाकि नैतिकता के आधार पर तुरंत कैप्टन अमरिंदर सिंह को त्यागपत्र दे देना चाहिए I जीवन गुप्ता ने कहाकि जहरीली शराब कांड में इन्साफ पाने तक, पंजाब के नौजवानों को बचाने के लिए व नशा-मुक्त पंजाब के लिए भाजपा संघर्ष करती रहेगी I जीवन गुप्ता ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से सवाल किया कि आपने तो पवित्र गुटखा साहिब हाथ में लेकर तख़्त श्री दमदमा साहिब की तरफ मुँह करके जनता के सामने पंजाब से चार हफ़्तों में नशा खत्म करने की सौगंध खाई थी, लेकिन नशा खत्म करना तो दूर उल्टा कांग्रेसी नेताओं के सरंक्षण में नशा माफिया ने जहरीली शराब बेच कर माझा के तीन जिलों में 123 लोगों की जान ले ली I जीवन गुप्ता ने कहाकि अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में “कैप्टन गद्दी छोड़ो मुहीम” को जनता का बहुत सहयोग मिला है और यह बहुत ही कामयाब रही है I गुप्ता ने कहाकि जनता जागरूक होकर भाजपा का साथ देने के लिए कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी हो रही है I जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोसाई,पंकज जैन की उपस्तिथि में धरने प्रदर्शन किया गया। धरने प्रदर्शन में भाजपा पंजाब एस सी मोर्चा पजाब के प्रधान राज कुमार अटवाल,एस सी मोर्चा के प्रधान सुखजीव बेदी,कैलाश चौधरी,नवल जैन,,डॉ.सतीश कुमार ,राजकिशोर लकी,मंडल प्रधानो में जसदेव तिवारी,तीर्थ तनेजा, भूपिंदर राय,रोम्मी मल्होत्रा, सरवन तिवारी ,मन्नू अरोड़ा,सुरेश मिगलानी बलजिंदर गरचा,प्रार्थना तिवारी,जसवीर कौर, मनु अरोड़ा साहिल दुग्गल मनमीत सिंह चावला अंकित सैनी मोहनिश जिन्दल कमान्डर बलवीर सुरेश मिगलानी प्रमोद कुमार के के तिवारी प्रदीप सिंह अंजीव गुलेरिया मंगल यादव रिकी मनोहर सिंह रावत राजेंद्र शुक्ला जेपी भट्ट अभिषेक भट्ट सुरेश गुप्ता सुखनाम सिंह राकेश सोडी सरदार दीप सिंह बृजेश कुमार राजीव योग बलवीर मजोका संजीव योग रमाशंकर मिश्रा चंचल सिंह सोनू दिलीप मौर्य रोहित भारती मोनू रवि कुमार बलदेव कुमार बड़े राजू गुप्ता संतोष गगनदीप सिंह परमजीत कौर दीपक मणि नवी गौतम सुख अजय नरेंद्र मेहरा गौरव मेहरा रवि कुमार मनीष रिंकू शिवा नागपाल चमेली जहा आरा, पर आदि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
Bjp Protest Against Congress