September 20, 2026 02:15:31
दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई में पहुंचे पूर्व डिप्टी मेयर आर डी शर्मा,सेवा कार्यों से हुए प्रभावित

दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई में पहुंचे पूर्व डिप्टी मेयर आर डी शर्मा,सेवा कार्यों से हुए प्रभावित

हिन्दू सिख एकता के प्रतीक दीवान टोडर मल्ल की हवेली की संभाल करे सरकार :- प्रवीण डंग

Sep23,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना 23 सितंबर जिस दिन अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास किया गया उसी दिन हिन्दू न्याय पीठ द्वारा 5 अगस्त से दीवान टोडरमल सेवा रसोई का आयोजन प्रवक्ता प्रवीण डंग की अध्यक्षता में किया जा रहा है जिसमें संगठन लोगों को 10 रूपये में भोजन थाली उपलब्ध करा रही है।संगठन द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे भोजन को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि संगठन भोजन की क्वालिटी की तरफ विशेष रूप से ध्यान दे रहे है इसी के चलते दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई में विशेष रूप भाजपा पार्टी के पूर्व मेयर आर डी शर्मा अपने साथियों संग पहुंचे और संगठन हिन्दू न्याय पीठ के कार्य सेवा से बहुत प्रभावित हुए।प्रवक्ता प्रवीण डंग ने इस अवसर पर कहा कि सिख इतिहास में दीवान टोडर मल्ल की गुरु प्रति सेवा भावना और कुर्बानी सदैव अमर रहेगी और संगठन दीवान टोडरमल सेवा रसोई के माध्यम से युवाओं को यही संदेश देना चाहता है कि हिन्दू सिख एक है और सिख धर्म में हिन्दुओं ने भी बराबर कुर्बानियां दी है उन्होंने सरकार से दीवान टोडर मल्ल की विरासत निशानी उनकी हवेली की संभाल करने की अपील भी की जोकि आज जर्जर हालत में पहुंच चुकी है।इस अवसर पर पूर्व मेयर आर डी शर्मा ने कहा कि संगठन हिन्दू न्याय पीठ सामाजिक कार्यों के साथ हिन्दू धर्म के हितों के लिए भी वचनबद्ध है और इसमें कोई शंका नहीं है उन्होंने कहा कि दीवान टोडर मल्ल के नाम पर सेवा रसोई का आयोजन कर संगठन प्रवक्ता प्रवीण डंग ने हिन्दू सिख एकता को बल दिया है और एक नई दिशा भी जोकि युवा पीढ़ी को भी प्रभावित करेगी और वह केंद्र सरकार से दीवान टोडर मल्ल की हवेली की रखरखाव के लिए अपना पक्ष रखेंगे। इस अवसर पर हिन्दू सिख जागृति सेना से जगदीश रिंकू,भूपिंदर बंगा,पार्षद पुत्र महेश शर्मा,अंकित बत्रा प्रवक्ता भाजपा,विकास,मदन लाल डंग,दीपक आदि उपस्थित हुए।

Former Deputy Mayor Rd Sharma Arrived At Dewan Todar Mall Service Kitchen

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं