September 20, 2026 03:21:56
खेती बचाओ यात्रा में राहुल गांधी खुद ट्रेक्टर चलाते दिखे, जाखड और रावत साथ में बैठे दिखे

खेती बचाओ यात्रा में राहुल गांधी खुद ट्रेक्टर चलाते दिखे, जाखड और रावत साथ में बैठे दिखे

Oct6,2020 | Yashpal Sharma | Noorpur

नए विवादित कृषि कानून को लेकर कांग्रेस की ओर से पंजाब में शुरु की गई खेती बचाओ यात्रा के तहत आज नुरपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुद ट्रेक्टर चलाकर इस यात्रा की अगुवाई करते दिखे और वहीं इस ट्रेक्टर पर उनके साथ एक किनारे पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अघ्यक्ष सुनील जाखड़ तो दूसरी ओर पंजाब के नवनियुक्त प्रभारी हरीश रावत बैठे दिखे। इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे। गौर हो कि राहुल गांधी खेती बचाओ यात्रा को लेकर पिछले कुछ दिनों से पंजाब में ही हैं। गौर हो कि नए विवादित कृषि कानून (Farm Laws) को लेकर पंजाब समेत कई जगह किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पंजाब के किसानों से वादा किया है कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद कृषि क्षेत्र से जुड़े इन तीनों कानून को हटा दिया जाएगा. राहुल गांधी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य, खाद्य खरीद और थोक बाजारों को देश के तीन स्तम्भ बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहते हैं।

Rahul Gandhi Himself Was Seen Driving A Tractor In The Save The Farm Yatra

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं