September 20, 2026 02:15:57
भाजपा की बड़ी मुश्किलें, नाराज कार्यकर्ताओं ने थामना शुरू किया शिरोमणि अकाली दल का दामन

भाजपा की बड़ी मुश्किलें, नाराज कार्यकर्ताओं ने थामना शुरू किया शिरोमणि अकाली दल का दामन

Oct8,2020 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना शिरोमणि अकाली दल के भाजपा से अलग होने के बाद अब जिला लुधियाना भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई देने लगी है। जिला भाजपा से नाराज कार्यकर्ताओं ने अब शिरोमणि अकाली दल में एंट्री करनी शुरू कर दी है और ऐसे में जिला भाजपा की मजबूती में बड़ी सेंधमारी होती दिख रही है। आज भाजपा के गुरु नानक मंडल से पूर्व महासचिव तजिंदर सिंह राजा और भाजपा नेता गुरमीत सिंह अपने साथियों के सहित शिरोमणि अकाली दल में ज्वाइन कर गए। उनकी यह जॉइनिंग शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल के समक्ष की गई और इस जॉइनिंग में अकाली नेता मदन लाल बग्गा ने अहम भूमिका निभाई। बड़ी बात है कि अकाली दल से अलग होने के बाद भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है और उनकी ओर से शहरी के साथ-साथ आप देहाती सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतारने का दावा बड़े जोर शोर से किया जा रहा है लेकिन जिस लिहाज से भाजपा कार्यकर्ता टूट कर अकाली दल में शामिल हो रहे हैं, उससे लगता है कि भाजपा के लिए शहरी सीटों पर बने रहना भी आसान नहीं होगा। गौर हो की भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन में कई नेताओं और वर्करों की अनदेखी की गई है, जो अब आने वाले दिनों में भाजपा की मुश्किलों को और बढ़ा सकता है। ऐसा ही एक मामला फेसबुक में भी सामने आया था जिसमें भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा की ओर से भी जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल की कारगुजारी पर अपनी आवाज नाराजगी जा रखी गई थी। बताया जाता है कि भाजपा नेताओं की भटिंडा में होगी इस जॉइनिंग दौरान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने भी संदेश दिया है कि जो कोई भी भाजपा नेता व वर्कर पार्टी से संतोष नहीं है उसका अकाली दल में स्वागत है और उन्हें बनता मान-सम्मान पार्टी में दिलाया जाएगा।

Bjp Worker Join Shiromani Akali Dal

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं