September 20, 2026 02:16:20
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज हो ---जीवन गुप्ता

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज हो ---जीवन गुप्ता

Oct15,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना 15 अक्टूबर भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर जालंधर में आयोजित कार्यक्रम से लौटते हुए जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर पड़ने वाले चलांग टोल प्लाजा पर कांग्रेसी गुंडों द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत योजनाबद्ध तरीके किए गए जानलेवा हमले की भाजपा पुरजोर निंदा करती है I भाजपा के जिला कार्यलय लुधियाना में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पंजाब महामंत्री जीवन गुप्ता ने कही उन्होंने कहा की जब जब कांग्रेस की लोकप्रियता का ग्राफ गीरत है तभी कांग्रेस ऐसी गठिया राजनीती पर उतारू होती है भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा की जब कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा पंजाब कांग्रेस का प्रदेश की जनता में विश्वास खत्म हो चुका है तो यह लोग अपना वर्चस्व बचाने के लिए नीच राजनीति पर उतर आए हैं I कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब का शांतमय और भाईचारे वाले माहौल को दोजख की आग में झोकना चाहते हैं I लेकिन भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह व कांग्रेस के ऐसे हथकंडों को कभी भी कामयाब नहीं होने देगी I उन्होंने कहा की कुछ दिनों के अंदर कांग्रेस ने पहले अमृतसर साहिब में भाजपा कार्यालय व उसके बाद लुधियाना में भाजपा के जिला कार्यलय के अंदर युवा कांग्रेस के प्रधान व साथिओं के साथ भाजपा के कार्यालय में घुसना और हमले की साजिस रचना और उसके बाद भाजपा पंजाब प्रधान पर कातिलाना हमला यह सिर्फ कांग्रेस सोची समझी साजिश है ! जीवन गुप्ता ने कहा की कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है कि उन पर हमला मैंने करवाया है। पुलिस किसानों पर पर्चे दर्ज करने के बजाय मुझ पर केस दर्ज करे। भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा की कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के ऊपर जानलेवा हमला करने के अपराध में प्रशाशन से माँग करती है की सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज करे ! इस मौके पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन बंसल,मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन,सह खजांची रविंदर अरोड़ा,जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल,जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,यशपाल जनोत्रा,डॉ सतीश कुमार मौजूद थे।

Mp Ravneet Singh Bittu To Be Booked Under Willful Murder



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं