September 20, 2026 02:17:53
पूर्व जिला कार्यकारी सदस्य अमित शर्मा ने भाजपा को किया बाय-बाय, शिअद में शामिल

पूर्व जिला कार्यकारी सदस्य अमित शर्मा ने भाजपा को किया बाय-बाय, शिअद में शामिल

Oct15,2020 | Enews Team | Ludhiana

भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंहल की कारगुजारी से नाखुश पार्टी के पूर्व जिला कार्यकारी सदस्य अमित शर्मा ने भी पार्टी को बाय-बाय करते हुए शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया । उनके साथ साथ गुरु नानक पुरा मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह की ओर से भी भाजपा को छोड़ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। इन नेताओं की जॉइनिंग भी शिरोमणि अकाली दल के नेता चौधरी मदन लाल बग्गा की अगवाई में करवाई गई। बग्गा ने पार्टी में ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। गौर हो कि अमित शर्मा पिछले दो कार्यकाल से जिला कार्यकारिणी मेंबर के तौर पर भाजपा में अपनी सेवाएं दे रहे थे और इस बार उनकी ओर से मान सम्मान बढ़ाने की मांग नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के समक्ष की गई थी। लेकिन उन्हें जिले की टीम में न लिए जाने के चलते वे पार्टी से नाखुश थे और इसी के चलते उन्होंने अकाली दल में अपनी जॉइनिंग करते हुए भाजपा को बाय बाय कर दिया । भाजपा से जिस लिहाज से नेता और वर्कर पार्टी को छोड़कर अकाली दल का दामन थाम रहे हैं, उससे भाजपा के नए अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंहल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है और इससे पार्टी के बीच में चल रही खींचतान भी बाहर आती दिखाई दे रही है। इस अवसर पर पार्टी कितनी विधानसभा से सर्कल प्रधान सरदार बलविंदर सिंह घुम्मन नेक सिंह खालसा, तजिंदर सिंह राजा, सुखविंदर सिंह बाजवा मनप्रीत सिंह बंटी गुरमीत सिंह , वरिंदर दीप भी उपस्थित थे।

Former Bjp District Executive Member Amit Sharma Joins Sad

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं