September 20, 2026 02:16:21
कल का दिन लुधियाना के लिए एतिहासिक- पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी लुधियाना दौरे पर, इसलिए पंजाब कैबिनेट

कल का दिन लुधियाना के लिए एतिहासिक- पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी लुधियाना दौरे पर, इसलिए पंजाब कैबिनेट की बैठक भी कल आपके शहर में 

Oct26,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना  कल का दिन लुधियाना के लिए एतिहासिक रहने वाला है। इसका कारण है पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कल लुधियाना में होना। सीएम बनने के बाद वे कल पहली बार लुधियाना पहुंचेंगे और लुधियाना के ही सर्किट हाउस में वे कैबिनेट बैठक की अगुवाई करेंगे। चन्नी की ओर से सीएम बनने के तुरंत बाद सप्ताह के हर बुधवार को कैबिनेट मीटिंग बुलाने का एलान किया गया है, इसलिए उनके लुधियाना दौरे के साथ साथ कैबिनेट की मीटिंग भी लुधियाना में ही रख ली गई है।  प्रशासन ने कैबिनेट की बैठक का स्थान सोमवार को बदलने का निर्णय लिया। प्रशासन 27 अक्टूबर तक बचत भवन में बैठक की तैयारियों में जुटा रहा। लेकिन अब बैठक सर्किट हाउस में होनी है तो अफसरों ने बैठक से ठीक एक दिन पहले सर्किट हाउस को संवारना शुरू कर दिया। नगर निगम, पावर काम से लेकर तमाम विभागों के अधिकारी सर्किट हाउस में व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटे हैं। ताकि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को यहां पहुंचने पर फीलगुड करवाया जा सके। नगर निगम सर्किट हाउस की सफाई के साथ मेन रोड पर सड़क के किनारे साफ सफाई में जुटा है। इसके अलावा सर्किट हाउस के बाहर जो तारें लटक रही हैं उनको बांधी जा रही हैं। पावरकाम के कर्मचारी सर्किट हाउस को नए ट्रांसफार्मर से भी कनेक्शन देने में जुटे हैं। इसके अलावा नगर निगम ने सर्किट हाउस के अंदर टैंट की लगा दिए हैं। टैंट में बैठने के लिए फर्नीचर भी सर्किट हाउस में पहुंच चुका है।  इसके अलावा सैनिटेशन डिपार्टमेंट व नगर निगम हेल्थ ब्रांच ने सर्किट हाउस के टायलेट्स को भी चमका दिया है। पुलिस ने अभी से सर्किट हाउस की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। मंगलवार को भी सर्किट हाउस में बाहर के किसी भी व्यक्ति को एंट्री करने नहीं दी जा रही है। सर्किट हाउस के गेट पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। सीएम बनने के बाद चन्नी पहली बार लुधियाना आ रहे हैं, इसलिए सर्किट हाउस में ही मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर भी दिया जाएगा। 

Cabinet Meeting Will Be Held For The First Time In Ludhiana Tomorrow



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं