September 20, 2026 02:17:01
कृषि बिल और बीएसएफ मुद्दे पर चन्नी ने केंद्र को दिया अल्टीमेटम- ये प्रस्ताव रद्द ना होने पर 8 नवंबर

कृषि बिल और बीएसएफ मुद्दे पर चन्नी ने केंद्र को दिया अल्टीमेटम- ये प्रस्ताव रद्द ना होने पर 8 नवंबर को बुलाया जाएगा पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन

इन मुद्दों पर सुप्रीमकोर्ट भी जाएगी पंजाब सरकार

Oct27,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

तीन कृषि बिलो और पंजाब में बीएसएफ का दायरा 50 किलोमीटर तक बढ़ाए जाने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से केंद्र को अल्टीमेटम दे दिया गया है । ऐसा ना होने की सूरत में 8 नवंबर को पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाकर पंजाब सरकार अपने स्तर पर फैसला लेगी और इसके बाद इन मुद्दों पर केंद्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी अपील दायर की जाएगी । उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि वे तीनों कृषि बिलों रद्द करें नहीं तो 8 नवंबर को पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाकर इन बिलों बुलाकर इन बिलों को अपने स्तर पर रद्द करेगी । वहीं उन्होंने बीएसएफ का दायरा 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किये जाने पर भी ऐतराज जताते कहा कि यह पंजाब के हकों पर एक तरह का डाका है। इस मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि 8 नवंबर से पहले बीएसएफ को लेकर जारी नोटिफिकेशन को वापस लिया जाए नहीं तो 8 नवंबर की बैठक में इस पर भी भी विचार किया जाएगा । उन्होंने साफ किया कि केंद्र सरकार की ओर से बीएसएफ का जो दायरा बढ़ाया गया है वह पंजाब को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर केंद्र सरकार की पंजाब में दखल अंदाजी है।

Cm Caharanjit Singh Announcement

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं