September 20, 2026 02:17:15
शिअद आगामी विधानसभा सत्र में गांधी परिवार और टाइटलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित

शिअद आगामी विधानसभा सत्र में गांधी परिवार और टाइटलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित करेगा: सुखबीर

Nov5,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की कि शिरोमणी अकाली दल आगामी विधानसभा सत्र में एक प्रस्ताव पेश करेगा जिसमें गांधी परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी, जिनके कहने पर 1984 कत्लेआम किया गया था तथा साथ ही जगदीश टाइटलर तथा इसके लिए जिम्मेदार अन्य कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। 1984 कत्लेआम पीड़ितों के साथ यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अकाली विधायक 8 नवबंर को आयोजित हो रहे विशेष विधानसभा सेशन में एक प्रस्ताव पेश करेंगें और उन्हे उम्मीद है कि इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि भले ही गांधी परिवार की भूमिका के प्रमाण मौजूद हैं तथा यह स्पष्ट है कि उन्होने 1984 कत्लेआम में सिखों तथा उनकी संपत्तियों पर हमला करवाया था, फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ साथ पंजाब कांग्रेस लीडरशीप से कांग्रेस के एक शीर्ष पैनल में टाइटलर की नियुक्ति पर अपना रूख स्पष्ट करने को कहा। ‘‘ उन्हे पंजाबियों को बताना चाहिए कि उन्होने इस नियुक्ति का समर्थन क्यों किया’’। पंजाब सरकार की ओर से अवैध बसों के नाम पर पकड़ी जा रही बादल की बसों संबंधी पूछे गए सवाल पर साफ किया कि हमारी बसों के सभी कागजात पूरे हैं, ये कार्रवाई केवल राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण पकड़ी जा रही हैं और बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में अभी तक मनप्रीत बादल व ढिल्लों की बसें क्यों नहीं पकड़ी गई, वो केवल इसलिए नहीं हो रहा क्यों कि वे सरकार में हैं। इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है। चंद दिन और जो करना है, कर लें। अकाली दल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से पेट्रोल और डीजल पर राज्य वैट में तत्काल 10 रूपये प्रति लीटर की कमी करने का भी आग्रह किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि खजाना भरा हुआ है। ‘‘ इस मामले में उन्हे केंद्र और विभिन्न अन्य राज्य सरकारों उसी तर्ज पर पेट्रोल और डीजल पर राज्य वैट में तत्काल कम करने में कोई समस्या नही होनी चाहिए’’। बादल ने घोषणा की कि अगली शिअद-बसपा गठबंधन सरकार 1984 में राज्य में पलायन करने वाले शरणार्थियों की शिकायतों का समाधान करने के लिए एक कत्लेआम पीड़ित वेल्फेयर बोर्ड बनाएगा। उन्होने कहा कि बोर्ड को शरणार्थियों के सभी मुददों के समाधान के लिए पर्याप्त धन दिया जाएगा। उन्होने दंगा पीड़ित एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह को आश्वासन दिया कि अगली सरकार आवास सहित सभी मुददों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर भी मौजूद थी। सरदार बादल गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, दुगरी में आयोजित किए जा रहे भोग समारोह में शामिल हुए और इसके साथसाथ दिन में उन्होने शहर के विभिन्न स्थानों पर विश्वकर्मा समारोह में भाग लिया। सरदार बादल ने लुधियाना स्थित उद्योगपत्ति गुरमीत सिंह कुलार को अकाली दल अध्यक्ष का औद्योगिक मामलों का सलाहकार भी नियुक्त किया। विभिन्न समारोहों में मौजूद अन्य वरिष्ठ नेताओं में महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, हरीश राय ढांड़ा, हीरा सिंह गाबड़िया, शिअद जिला प्रधान हरभजन सिंह डंग, गुरदीप सिंह गोशा व अन्य मौजूद थे।

Sad Will Move Resolution Demanding Action Against Gandhi Family And Tytler



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं