September 20, 2026 04:23:09
ब्लास्ट ने खोली चन्नी सरकार व गृहमंत्री रंधावा की नालायकी व बदतर कानून-व्यवस्था की पोल - अश्वनी शर्म

ब्लास्ट ने खोली चन्नी सरकार व गृहमंत्री रंधावा की नालायकी व बदतर कानून-व्यवस्था की पोल - अश्वनी शर्मा

Dec24,2021 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना 23 दिसंबर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जिला अदालत परिसर के अंदर हुए बम-धमाके पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह चन्नी सरकार व उनके गृहमंत्री रंधावा की नाकाम कार्यशैली व प्रदेश की बदतर हो चुकी कानून-व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अश्वनी शर्मा द्वारा लुधियाना पहुंचकर घायल हुए सभी लोगों का अस्पताल जाकर कुशलक्षेम जाना । इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब सरकार को अलर्ट जारी किए जाने के बाद भी राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा सरकारी कार्यालयों व धार्मिक स्थानों की सुरक्षा ना करना गृहमंत्री रंधावा की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है, क्योंकि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार के गृहमंत्री व मुख्यमंत्री का कार्य है। लेकिन अफ़सोस गृहमंत्री रंधावा तो रोज़ाना पुलिस अधिकारियों के तबादले करते रहते हैं, ऐसे में प्रदेश व जनता की सुरक्षा तो भगवान-भरोसे है। उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार इसके लिए सीधे रूप में जिम्मेवार है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व व देश विरोधी ताकतें पंजाब को दोबारा 1984 के आतंकवाद के काले दौर की तरफ धकेलने की नापाक कोशिश में लगी हैं। पंजाब के गुरु घरों व मंदिरों में हो रही बेअदबी की घटनाएं तथा लुधियाना में हुआ बम ब्लास्ट भी इसी षड्यंत्र का हिस्सा है। पंजाब की जनता पहले ही राज्य सरकार के कुशासन व भ्रष्टाचार से डरी हुई है और ऊपर से ऐसे हादसे जनता को और भयभीत करते हैं। कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं, लेकिन पंजाब की सूझवान जनता इन देश व समाज विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। अश्वनी शर्मा ने पंजाब के तमाम धार्मिक स्थलों, डेरों, मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश व समाज विरोधी ताकतें पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़का कर पंजाब को दोबारा 1984 के आतंकवाद के काले दौर की तरफ धकेलने की नापाक कोशिश में लगी हैं। कुछ राजनीतिक लोग भी इसका फायदा लेने की होड़ में लगे हुए हैं ताकि पंजाब का शान्तमय व भाईचारक माहौल को आग लगाई जा सके। भारतीय जनता पार्टी व पंजाब की सूझवान जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,जिला महामंत्री कांतेंदू शर्मा,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार व जिला भाजयुमो अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप मौजूद थे।

Blast Exposed The Inefficiency And Bad Law And Order Of Channi Government



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं