आखिरकार आज लंबे मंथन के बाद कांग्रेस की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम फेस ऐलान कर दिया गया। राहुल गांधी के इस ऐलान के साथ साफ हो गया कि जिस तरह से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुर्सी से उतार कर नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ में लॉलीपॉप थमाया गया था, उसी तरह आज फिर से उनके हाथ में सर्वे का हवाला देते हुए लॉलीपॉप थमा दिया गया है। हालांकि सिद्धू ने पहले से ही साफ किया हुआ था कि वह पार्टी में अब दर्शनी घोड़ा बनकर नहीं रहेंगे अब आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि वह किस और अपनी दौड़ लगाते हैं। यह ऐलान आज लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित हरशीला रिसोर्ट में राहुल गांधी की ओर से किया गया । इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेसी के राष्ट्रीय महासचिव ए वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़,कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, सांसद रवनीत बिट्टू सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस रैली नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी के खूब कसीदे कसते दिखे। उन्होंने कहा कि पंजाब को कर्जा मुक्त बनाना सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा और जो रोड मैप राहुल गांधी की ओर से वर्ष 2017 में दिया गया था उस पर अमल किया जाएगा। थानों और सरकारी विभागों में नगद नारायण को बंद करना और इंडस्ट्री को सिंगल विंडो सिस्टम में लाना उनका अहम विजन रहेगा। इस रैली में भी नवजोत सिंह सिद्धू ठोक कर बोलते दिखे कि वह लोगों को ₹1000 में रेत की ट्रॉली उपलब्ध कराएंगे। सिद्धू ने यह भी कहा कि इस बार उन्होंने हीरे तराशने हैं। सिद्धू ने इस दौरान यह भी कहा कि अबकी बार किसी नेता या एमएलए को नहीं बल्कि वर्कर को चेयरमैन ने दी जाएगी। सिद्धू के चलते भाषण दौरान चरणजीत सिंह चन्नी खड़े होकर सिद्धू के साथ जफ्फी भी डालते दिखे। अपने भाषण के अंत में सिद्धू ने यह भी कहा कि उन्हें दर्शनी घोड़ा बनाकर मत छोड़ना, और न ही वो ये बनकर रहेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने मंच पर माइक संभालते ही सबसे पहले नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से दिए गए भाषण पर कहा कि उन्होंने आज हनेरी ला दी। इस दौरान चन्नी ने बिजली के बिलों और पेट्रोल डीजल के दामों में दी गई राहत को भी लोगों को याद दिलाया। उन्होंने लोगों से कहा कि आपने केवल 3 महीने ही उनका काम देखा है। सनी ने इस दौरान ऐलान किया कि वह आज के बाद मैं और मेरी पत्नी के नाम पर कोई प्रॉपर्टी नहीं खरीदूंगा। उन्होंने कहा कि कोई आगे हो जाए, चाहे नवजोत सिंह सिद्धू हो जाए या सुनील जाखड़ हो जाएं, हमें केवल पंजाब के लिए लड़ना है। चन्नी ने इस दौरान आम आदमी पार्टी की भी खूब पोल खोली और कहा कि उन्होंने 40 उम्मीदवार दूसरे राजनीतिक दलों से लिए हैं तो वह अब आम आदमी पार्टी कहां रह गई। इस दौरान चन्नी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर भी अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से लाने गए सीएम फेस भगवंत मान के शराब पीने का मुद्दा भी बड़ा जोर शोर से उठाया उन्होंने कहा कि शराब पीकर स्टेज तो चलाई जा सकती है लेकिन स्टेट नहीं चलाई जा सकती।
Charanjeet Singh Channi Will Be The Cm Face Of Punjab From Congress