September 20, 2026 02:18:09
डोर-टू-डोर अभियान के दौरान बुजुर्गो ने दिया एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को जीत का आशीर्वाद

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान बुजुर्गो ने दिया एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को जीत का आशीर्वाद

भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया है: ऐडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

Feb6,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना 6 फरवरी पश्चिमी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बैठकें कीं, जहां पर लोगो का भरपूर सहयोग मिला। इस मौके पर एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि वोट का अधिकार बहुत बड़ा है और एक-एक वोट बहुत कीमती है. इसके महत्व को समझने की जरूरत है।सुमेश चड्ढा के नेतृत्व में उत्तम धाम, सुमेश चड्ढा के नेतृत्व में, गुरदेव नगर,राम शरणम, विवेक शर्मा, सुनील कुमार, सौरव, दीपक कनौजिया, ऐडवोकेट नरेश शर्मा,की ओर से बाड़ेवाल, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, किचलु नगर में नुक्कड़ सभाओं द्वारा लोगो को भाजपा के 11 सूत्रीय चुनाव मैनिफेस्टो बारे जानकारी दी गई।इस मौके एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने केंद्र में भाजपा शासन के दौरान बनाई गई व्यापार और उद्योग के अनुकूल नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के उत्थान का प्रयास किया है। व्यापारिक समुदाय के हित सिर्फ पंजाब में भाजपा के शासन में ही सुरक्षित रह सकते है। वहीं दूसरी तरफ शहीद भगत सिंह नगर इलाके में मंडल अध्यक्ष संजीव पुरी ने एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार के दौरान बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषो ने उन्हें गले लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया.। इस दौरान एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की। वही संजय गोसाई राम गुप्ता के नेतृत्व में अग्र नगर, हैबोवाल में एकत्रित हुए युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने ऐडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू को समर्थन दिया।

Advocate Bikram Singh Sidhu Door To Door Campaign

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं