September 20, 2026 02:18:16
वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल के साथ तरुण जैन बावा ने किया बुडडा नाला पर मंथन, लोगों को किय

वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल के साथ तरुण जैन बावा ने किया बुडडा नाला पर मंथन, लोगों को किया जागृित

Feb10,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

इस विधानसभा चुनाव में हल्का वेस्ट से संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार व शहर के कारोबारी तरुण जैन बावा बुडढा नाला की सफाई मामले पर गंभीरता से आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। आज उन्होंने गुरुद्वारा गऊघाट पातशाही पहली में संत बलबीर सिंह जी सींचेवाल जी के साथ पंजाब के वातावरण को साफ करने और बुड्ढा नाला की सफाई को लेकर मंथन किया और इसके बाद आम शहरवासियों को इस संबंधी जागरुक करने को एक पब्लिक रैली भी निकाली गई। जिसमें संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने खास तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर आम लोग शहर के वातावरण व बुडडा नाला की सफाई प्रति मुददों का अपनी कीमती वोट दौरान ध्यान में रखें इसके लिए मुहिम में शामिल महिलाओं व लोगों ने हाथों में फटिटयां पकड़ कर रखी थी, जिसमें साफ लिखा था कि वातावरण व बुडढा नाला के मामलों को गंभीरता से न लेने वाले विधानसभा उम्मीदवारों को किनारे किया जाए। इस जागरुक रैली के दौरान बुडडा नाला की साइट का भी जायजा लिया गया। इस दौरान संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने कहा कि बिगड़ता वातावरण व बुडढा दरिया लुधियाना की बड़ी समस्या है और पार्टी कैंडीडेट के एजेंडे़ में ये शामिल होने बेहद जरुरी है। तभी पता चल पाया कि उम्मीदवार अपने शहर व लोगों के स्वास्थय के प्रति कितना जागरुक है। इसलिए केवल उसी उम्मीदवार को वोट करों जिनका ये एजेंडा है। इस अवसर पर तरुण जैन बावा ने कहा कि एक उम्मीदवार से पहले मैं एक कारोबारी भी हूं और बुडढा नाला की सफाई व इस पर एक बेहतर प्रोजेक्ट लाना मेरा चुनावी एजेंडा है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में किसी भी पार्टी उम्मीदवार ने इस ओर कदम नहीं बढ़ाया और इंडस्ट्री को ही इसके लिए कसूरवार बनाती रही है। लेकिन अब संयुक्त समाज मोर्चा इन समस्याओं पर गंभीर है। इसलिए पब्लिक उनके साथ आए और वे इस बड़ी जंग पर जीत अवश्य हासिल करेंगे।

Tarun Jain Bawa Along With Environment Lover Sant Balbir Singh Seechewal Brainstormed On Budda Nala



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं