September 20, 2026 02:15:57
पंजाब में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रवीण बांसल को नियुक्त किया फगवाड़ा का चुनाव सहप्रभारी

पंजाब में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रवीण बांसल को नियुक्त किया फगवाड़ा का चुनाव सहप्रभारी

Sep21,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने पंजाब में होने जा रहे उप-चुनाव को लेकर जहाँ चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त किये हैं वहीँ प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सवाल भी उठाये हैं। मलिक ने कहा कि भाजपा संगठणात्मक दृष्टि से मुकाबला करने के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश व जनता के हित्त में शुरू की गई लाभकारी नीतियों के चलते पूरे प्रदेश में भाजपा-अकाली दल को भारी समर्थन मिल रहा है। मलिक ने कहा कि कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की थी और आज फिर से उप-चुनाव आये हैं और अब कैप्टन सरकार किस मुंह से जनता के पास वोट मांगने जायेंगे। मलिक ने कहा कि कैप्टन सरकार ने 2017 के विधानसभा चुनाव में श्री गुटका साहिब को हाथ में पकड़ कर शपथ लेकर जनता के साथ झूठे वादे कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खेलते हुए सत्ता हासिल की थी और कैप्टन सरकार ने आज तक अपना कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। इन नेताओं को बनाया चुनाव प्रभारी मुकेरियां विधानसभा उप-चुनाव के लिए पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा को चुनाव प्रभारी, सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू व प्रदेश उपाध्यक्ष नरिंदर परमार को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ फगवाड़ा विधानसभा उप-चुनाव के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को चुनाव प्रभारी, प्रदेश महासचिव प्रवीन बंसल व दयाल सोढ़ी को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है

Bjp news

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं