शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने शुक्रवार को दाखा विधानसभा के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन भर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। शिअद के महासचिव विक्रम सिंह मजीठिया खास तौर पर अयाली का नामांकन भरवाने को शहर में थे और इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता भी की। अयाली ने बेहद साधारण ढंग से अपना नामांकन फाइल किया और चंद अपने नजदीकियों के साथ ही ये नामांकन भरने को डीसी आफिस पहुंचे थे। ये नामांकन उन्होंने एसडीएम वेस्ट अमरेंद्र सिंह मल्ली के पास भरा । पर्चा भरने के बाद मजीठिया ने एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।
SAD leader Manpreet ayali file his nomination