September 20, 2026 04:24:01
पंजाब में Bjp-अकाली गठबंधन का ऐलान संभव:कोर कमेटी में बनी सहमति, आज चंडीगढ़ में जिला प्रधानों से सहमत

पंजाब में Bjp-अकाली गठबंधन का ऐलान संभव:कोर कमेटी में बनी सहमति, आज चंडीगढ़ में जिला प्रधानों से सहमति लेंगे सुखबीर बादल

Jul6,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ। पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन का आज ऐलान हो सकता है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में जिला प्रधानों और विधानसभा क्षेत्र के इंचार्जों की मीटिंग बुलाई है। इससे पहले बुधवार को अकाली दल की कोर कमेटी में इस पर चर्चा हुई। जिसमें ज्यादातर नेताओं ने गठबंधन के पक्ष में समर्थन दिया है। अकाली दल ये मीटिंग गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए कर रहा है। पिछली बार के मुकाबले अब भाजपा अकाली दल से ज्यादा सीटें मांग रही है। जिसके बारे में जिला स्तर के नेताओं की सहमति ली जा रही है ताकि गठबंधन के बाद पार्टी में टूट न हो। अकाली दल की तरफ से फाइनल होते ही पंजाब भाजपा के नए प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में इसका ऐलान किया जा सकता है। अकाली दल और भाजपा के बीच करीब 24 साल तक गठबंधन रहा। 2020 में किसान आंदोलन के दौरान अकाली दल ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। केंद्र में मंत्री हरसिमरत बादल ने भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि उसके बाद पंजाब में दोनों दलों को चुनाव में हार झेलनी पड़ी। गठबंधन की ये 3 शर्तें... अकाली दल को केंद्र में एक मंत्रीपद मिलेगा गठबंधन के बाद सुखबीर बादल या उनकी सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल में से कोई एक केंद्र की NDA सरकार में फिर मंत्री बनेगा। हरसिमरत ने गठबंधन तोड़ने के कुछ दिन बाद केंद्र में फूड प्रोसेसिंग मंत्री का पद छोड़ दिया था। उनके ही पुराने मंत्रालय के साथ मंत्री बनने के ज्यादा चांसेज हैं। सुखबीर केंद्र में शामिल हुए तो उन्हें कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार के कैबिनेट में बदलाव की उम्मीद है, उसी में यह फैसला भी हो सकता है। भाजपा 3 नहीं 5 पर लोस चुनाव लड़ेगी
नए गठबंधन में अब भाजपा 3 नहीं बल्कि 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं। भाजपा पहले गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर यानी 3 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। बाकी 10 सीटें अकाली दल के पास थी। अब भाजपा ने जालंधर और लुधियाना सीट की भी मांग की है। नए फॉर्मूले में अकाली दल 8 और भाजपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में BJP की सीटें डबल
पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। पहले अकाली दल 94 और भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। नए फॉर्मूले के तहत अब भाजपा दोगुनी यानी 46 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अकाली दल के हिस्से 71 सीटें आएंगी। यह भी चर्चा है कि चुनाव में जीत होने पर CM का पद अकाली दल को ही मिलेगा।

Announcement-Of-Bjp-Akali-Alliance-Possible-In-Punjab-Consensus-Made-In-Core-Committee-Today-Sukhbir-Badal-Will-Take-Consent-From-District-Heads-In-Chandigarh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं