लुधियाना यूथ कांग्रेस (शहरी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में घोषित परिणामों मे हैप्पी लाली ने अपने प्रतिद्वंदी चंद्रदेव को 7067 वोटो के भारी अंतर से हरा कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। कांग्रेस पार्टी में अंदरुनी लोकतंत्र प्रकिया के अनुसार हुए मतदान में हैप्पी लाली को 10933 वोट मिले व चंद्रदेव को 3866 वोट प्राप्त हुए। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव योगेश हांडा ने नवनियुक्त अध्यक्ष हैप्पी लाली का मुंह मीठा कर उनके उज्जवल राजनितिक भविष्य की कामना की। हांडा ने हैप्पी लाली के राजनितिक जीवन बारे बताते हुए कहा कि वह एनएसयूआई सहित यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों पर सेवा का सफर तय करते हुए यूथ कांग्रेस लुधियाना (शहरी) के अध्यक्ष पद पर लोकतांत्रिक प्रकिया से निर्वाचित हुए हैं। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू ने हैप्पी लाली को अध्यक्ष बनने पर आर्शीवाद दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा संजय तलवाड़, विधानसभा दक्षिणी कांग्रेस के इंचार्ज ईश्वर जोत चीमा, पंजाब यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुज्जिमल खान सहित अन्य नेताओ ने हैप्पी लाली को बधाई दी। हैप्पी लाली ने बतौर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मिली जीत को कांग्रेस नेतृत्व व समूह यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ की जीत बताते हुए सब को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। लोकतांत्रिक प्रकिया से मिली जीत से उत्साहित उन्होने कहा कि यूथ कांग्रेस में अंदरुनी लोकतंत्र प्रकिया से हुए मतदान में न तो किसी की हार हुई है और न ही किसी की जीत हुई है। मतदान प्रकिया खत्म होने के बाद न ही उनका कोई प्रतिद्वंदी है। चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे चंद्रदेव भी अब बतौर उपाध्यक्ष उनकी टीम में कार्य करेंगे। इस अवसर पर पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव अली खान और रमन रमेश, यूथ कांग्रेस विधानसभा पश्चिमी के अध्यक्ष अरुण चंडालिया, विधानसभा संट्रल के अध्यक्ष अंबर पारती,सन्नी चौधरी, मितेश जिंदल,प्रिंस परुथी, जैंटी, बौबी मुंडे,हैरी विरदी, सन्नी चुघ,लाडी चौधरी,केश्व मेहता व अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Happy-Lali-Became-The-Youth-Congress-President-In-The-Elections