अमृतसर। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेसी नेता ओपी सोनी ने 27 दिसंबर, 2017 के बाद से अपने नाम, पत्नी, बेटा और भतीजे के नाम पर 10.63 करोड़ रुपए का निवेश किया। लेकिन विजिलेंस के मुताबिक सोनी इस निवेश के लिए पैसे की आमद के सोर्स का सही हिसाब नहीं दे पाए। वे लगातार बेटे और पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदते रहे और कंपनियों में निवेश करते रहे लेकिन उन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न में भी इस पैसे का कोई जिक्र नहीं किया। इस गड़बड़ी के पाए जाने के बाद पंजाब विजिलेंस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सोनी को रविवार को गिरफ्तार किया था। कोठी, होटल, एग्रीकल्चर लैंड और कंपनियों में लगाया पैसा बेटे राघव सोनी द्वारा गोल्डन हॉस्पिटेलिटी ग्रीन एवेन्यू, बनाते वक्त 51 लाख रुपए, सांई लॉजिस्टिक पार्ट्स कंपनी गांव मूधल अमृतसर में 1 करोड़ 22 लाख व सांई मोटर्स में 23 लाख रुपए निवेश किए हैं। जांच के दौरान सोनी व उनके पारिवारिक सदस्यों ने न्यू चंडीगढ़ में एक व अमृतसर में करीब 8 क्षेत्रों में निवेश किया है। सोनी ने 27 दिसंबर 2017 को न्यू चंडीगढ़ में एक करोड़ 25 लाख रुपए की एक कोठी खरीदी। वहीं बेटे राघव सोनी व भतीजे की ओर से अमृतसर में डीआर इनक्लेव में एक बंगले की भी जांच की जा रही है। विजिलेंस ने संबंधित दस्तावेज हासिल कर जांच शुरू की है।
Revealed-In-Vigilance-Investigation-Soni-Invested-10-63-Crores-In-Property-Companies-In-The-Name-Of-Wife-Son-Nephew-In-4-Years