September 20, 2026 02:18:17
भाजपा शिष्टमंडल ने नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल को किया सम्मानित

भाजपा शिष्टमंडल ने नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल को किया सम्मानित

महानगर में  कानून व्यवस्था की स्थिति हुई  दयनीय––रजनीश धीमान 

Nov29,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 29 

भाजपा की ओर से एक शिष्टमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से मुलाकात कर उनसे लुधियाना में दिनों दिन बढ़ रही गैंगस्टर, डकैती,लूटपाट आदि  घटनाओं पर विशेष चर्चा की। इस मौके उनके साथ पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, महासचिव अनिल सरीन, सचिव रेणु थापर, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने उनको लुधियाना पुलिस कमिश्नर नियुक्त होने पर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। रजनीश धीमान ने कहा कि लुधियाना इंडस्ट्री का हब है। वही महानगर में  कानून व्यवस्था की स्थिती दयनीय है। महानगर में दिन दहाड़े लूटपाट और हत्याओं से संबंधित कई घटनाएं प्रतिदिन घट रही है। जतिंदर मित्तल ने कहा कि पिछले कई दिनों गैंगस्टर द्वारा लुधियाना के व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जो कि व्यापारियों के लिए एक चिंता का विषय है। इसी वजह से बाहरी राज्यों के व्यापारियों और व्यवसायियों ने लुधियाना आना बंद कर दिया है।अनिल सरीन और गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि कानून-व्यवस्था की अशांति के डर से कई उद्योगपति और व्यवसायी राज्य से बाहर कूच कर रहे हैं और अपने व्यवसायों को पड़ोसी राज्यों में स्थानांतरित कर रहे है। उन्होंने महानगर में बढ़ रहे गैंगस्टर पर नकेल डालने की अपील भी की। इस मौके पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर राेक लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शहर में बढ़ रही चाेरी और लूटपाट की घटनाओं को लेकर पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि लाेगाें में दहशत का माहाैल कम हो सके।

Bjp-Delegation-Honored-Newly-Appointed-Police-Commissioner-Kuldeep-Singh-Chahal

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं