लुधियाना | आत्म नगर से सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने वाले कमलजीत सिंह कड़वल ने इस्तीफा दे दिया है। कड़वल ने कांग्रेस की प्राथमिक मेंबरशिप से भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने का कारण पार्टी लीडरशिप की वर्किंग से दुखी होना बताया गया। वहीं, यह भी सामने आया है कि आपसी रंजिश के बीच नेता कड़वल को एक दूसरे से मिलने से भी रोकते थे। किसी समय बैंस के करीबी रहे कड़वल कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। बैंस के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस्तीफे में लिखा- कांग्रेस में मेरा सफर बढ़िया रहा कड़वल ने यह इस्तीफा इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। इसमें लिखा- मैं कमलजीत सिंह कड़वल आपको बताना चाहता हूं कि पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप की नीतियों और धक्केशाही से दुखी होकर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस में मेरा सफर बहुत बढ़िया रहा है, लेकिन पंजाब की मौजूदा लीडरशिप के कारण मैं यह कठोर फैसला लेने के लिए मजबूर हो रहा हूं। सिद्धू के करीबी माने जाते हैं कड़वल कमलजीत सिंह कड़वल नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते हैं। जिसके चलते माना जा रहा है कि उनकी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से नाराजगी चल रही थी। इसी नाराजगी में उन्होंने इस्तीफा दिया। सूत्रों से खबर है कि बुधवार सुबह कड़वल की सिद्धू से बात भी हुई थी, जिसके बाद इस्तीफे की खबर सामने आई।
Kamaljeet-Kadawal-Resigns-From-Punjab-Congress-Leadership-Used-To-Stop-Them-From-Meeting-Each-Other-Contested-Elections-Against-Simarjeet-Bains